Rewari: रक्तदान शिविर मे 56 यूनिट किया रक्तदान

On: December 25, 2024 4:12 PM
Follow Us:

Rewari:  धारूहेड़ा हूमेन हैल्प वैलफेयर ट्रस्ट व ग्राम पंचायत खरखड़ा की ओर से अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्य तिथि के अवसर गांव की सचिवालय में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस मौके पर 56 यूनिट रक्तदान किया गया।

गांव की सरपंच प्रतिनिधि विकास ने बताया कि ये रक्तदान शिविर भिवाड़ी के बंधन बैंक व निजी अस्पताल के सहयोग से लगाया गया है। शिविर में युवाओं ने 56 यूनिट रक्तदान किया।

BLOOD DONATE CAMP

उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढकर कोई दान नहीं है। इस रक्त को हादसे में होने वाले घायलों व अन्य जरूरत मंद लोगों को निशुल्क दिया जाएगा।

हमें साल मे कम से कम एक बार जरूर रक्तदान करना चाहिए। पिछले कई सालों से वेलफैयर ट्र्रस्ट रक्तदान कर शिविर लगवा रहा है। इस मौके पर अमन यादव, रामनिवास प्रजापत, सुरेश सैनी, सतबीर, मुकुल आदि ने सहयोग किया।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now