Rewari: ततारपुर व जीतपुरा से जय जयकारो के साथ रवाना हुई डाक कांवड

On: July 14, 2023 7:29 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: कस्बे के गांव जीतपुरा व ततारपुर से डाक कांवड के लिए श्रद्धालु जय जयकारो के साथ रवाना हुए। शेरा वाली माता मंदिर हांसाका के महंत बाबा कृष्ण नाथ महाराज की अध्यक्षता में रात को गांव ततारपुर से कांवड़ियों को रवाना किया।Haryana: बम भोले के जयकारों से गूंजा हाईवे

प्रधान सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धालु यह 21वीं डाक कांवड़ लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान महंत ने सभी कांवड़ियों को तिलक लगाकर रवाना करते हुए कहा कि सावन माह में भगवान शिव शंकर की पूजा से हर मनोकामना पूर्ण होती है।

tatrapur
Rewari: ततारपुर से जय जयकारो के साथ रवाना हुई डाक कांवड

इससे पूर्व श्रद्धालुओ ने शिव मंदिर में पूजा की तथा भोले के जय जयकारे लगाए। इस मौके पर रमेश, सुरेन्द्र कुमार, कूड़ाराम, धर्मेंद्र कुमार, रामानंद, राजेंद्रख् सुरेश कुमार मौजूद रहे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now