मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: धारूहेडा में सरेआम लूटपाट: हाईवे पर थ्री व्हीलर चालक से मोबाइल व नकदी छीनी

On: February 9, 2022 3:51 AM
Follow Us:

धारूहेडा: कस्बे मे बदमाशो को पुलिस का बिलकुल भय नहीं है। सरेआम लूटपाट हो रही है। मंगलवार की रात भी दो बदमाशों ने एक थ्री व्हीलर चालक के साथ मारपीट कर लूटपाट की।

https://www.best24news.com/haryana-crime-dig-balwan-singh-rana-asked-for-a-bribe-of-25-lakhs-to-register-the-case-know-the-matter/
धारूहेडा पुलिस ने बताया कि रेवाड़ी की दुर्गा कॉलोनी निवासी रवि रेवाडी व धारूहेड़ा के बीच थ्री व्हीलर चलाता है। मंगलवार को वह सवारियों को लेकर धारूहेड़ा छोड़ने गया था। सवारियों को छोड़कर वापस लौटते समय दिल्ली-जयपुर हाईवे पर विपुल गार्डन के पास सड़क किनारे खड़े 2 युवकों ने इशारा करके उसका ऑटो रुकवाया।

यह भी पढ़ें  Rewari News: गुर्जर घटाल से युवक गायब

https://www.best24news.com/haryana-rewari-taking-and-giving-lift-in-an-ignorant-vehicle-both-take-lives/

दोनों रेवाड़ी तक जाने की बात कहकर ऑटो में सवार हो गए। कुछ दूर जाते ही दोनों युवकों ने रवि के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले रवि कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी जेब से उसका मोबाइल फोन व 1 हजार 40 रुपए निकाल लिए। फिर उसे अंधेरे में ही छोड़कर फरार हो गए। रवि ने किसी राहगीर की मदद से तुरंत वारदात की सूचना पुलिस को दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर आए दिन लूटपाट हो रही है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: पेंशन बहाली संघर्ष समिति को मंजूर नहीं UPS: डॉ अरविन्द यादव

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now