Rewari Crime: अवैध हथियार के साथ धारूहेडा बस स्टैंड पर दबोचा

On: January 30, 2023 7:07 PM
Follow Us:

धारूहेडा: कस्बे मे अवैध हथियारो की तस्करी नहीं रूक रही है। हर तीसरे व चौथे दिन कोई न कोई अवैध हथियार के साथ पकडा ही जा रहा है।

राम रहीम को तलवार से केक काटना पड सकता है भारी…बस स्टैंड पर काबू: सीआइए धारूहेडा ने बस स्टैंड के पास अवैध हथियार के साथ एक आरोपित को काबू किया है। आरोपित की पहचान जोनावास के रहने वाले विपन रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक देशी कट्‌टा बरामद किया है।

सीआइए धारूहेडा ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली थी एक युवक हथियार बेचने की फिराक में है। वह धारूहेडा बस स्टैंड के पास पास खडा हुआ है तथा जिसके पास अवैध हथियार है।
Rewari News: बंदरो से मिलेगी राहत, धर पकड अभियान शुरू
सूचना के बाद टीम ने बताए गए हुलिया के आधार पर युवक को मौके पर दबोच लिया। आरोपित की तलाशी में एक देशी कट्टा मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now