मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

MP किट बेचने वाला फर्जी चिकित्सक छह माह बाद काबू

On: December 21, 2022 7:44 AM
Follow Us:

धारूहेड़ा: करीब छह माह से फरार चल रहे अवैध तरीके से गर्भपात कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव खोरी खुर्द निवासी आसिफ के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक नर्स सहित दो आरोपियों को उसी समय गिरफ्तार कर लिया था।IGU Rewari News: रक्तदान से बढकर कोई पुण्य कार्य नही: डा जेपी यादव

क्या था मामला: गांव बुड़ाना में क्लीनिक चलाने वाला एक व्यक्ति अवैध तरीके से एमटीपी किट बेचता है और गर्भपात भी कराता है। 24 जून को स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों को बुड़ाना में लक्ष्मी क्लीनिक चलाने वाले संदीप से संपर्क किया और गर्भपात के बारे में जानकारी ली। संदीप ने बताया कि एक हजार रुपये में वह एमटीपी किट देगा और 15 हजार रुपये में गर्भपात करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें  Strike News: मांगो को लेकर नगरपालिका संघ के कर्मचारी रहे भूख हडताल पर

खुशखबरी! GST Counselling में लिया अहम फैसला, इस चीज पर हटाया टैक्स.. जानिए पूरी डिटेल्स
नकली ग्राहक को लेकर टीम गांव बुड़ाना में पहुंची। नकली ग्राहक संदीप के पास क्लीनिक में गई और एमटीपी किट मांगी। संदीप ने एमटीपी किट दे दी तथा एक हजार रुपये ले लिए। इशारा मिलते ही टीम ने रेड मार दी और संदीप को पकड़ लिया। संदीप से एक हजार रुपये भी बरामद कर लिए थे।

टीम द्वारा पूछताछ करने पर संदीप ने बताया कि वह एमटीपी किट खोरी खुर्द निवासी आसिफ से लेकर आता है और अवैध तरीके से गर्भपात नंदरामपुर बास रोड स्थित रामजस नगर निवासी सत्यगंगा से कराता है। पुलिस ने आरोपी नर्स सत्यगंगा को भी गिरफ्तार कर लिया था और आरोपी आसिफ फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now