मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari Crime: हथियार के बल पर पैट्रोल पंप लूटने की कोशिश करने वाला काबू

On: December 14, 2021 11:30 AM
Follow Us:

वारदात में प्रयोग की गई कार हो चुकी है बरामद
रेवाडी: कसोला थाना पुलिस ने पैट्रोल पम्प लूटने की कोशिश करने के तीसरे आरोपी को
गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान नूह के ग्वारका निवासी
इरशाद के रूप में हुई है। महेंद्रा पार्क दिल्ली निवासी मंजीत ने शिकायत में बताया था 20 जुलाई 2010 को रात के समय एक सैंट्रो कार भुडला के नजदीक स्थित पैट्रोल पंप पर
आई। जिसमे से दो लड़के उतर कर नीचे आये तथा एक गाड़ी के अंदर बैठा रहा। जो
लड़के बाहर आये थे उन्होंने पम्प के ऑफिस के अंदर आकर सेल्समैन से ब्रेक
आयल मांगा। सेल्समैन ने ब्रेक आयल देकर उनसे पैसे देने के लिए कहा तो
उन्होंने उसे धक्का देकर कुर्सी पर बैठा दिया तथा बोले कि और रूपये कहाँ
रखे हैं, बता नही तो गोली मार देंगे तथा ऑफिस में तलाशी लेने लगे। इतने
में पम्प पर काम करने वाले और लड़के वहा आ गए। सभी को वहां इकठ्ठा होते
देखकर वह दोनों गोली मारने की धमकी देते हुए अपनी कार में बैठकर बिना कुछ
लिए वहा से भाग गए। पुलिस ने मंजीत कि शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले
में दो आरोपियों वसीम और शाकिर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने
मामले में तीसरे आरोपी इरशाद को काबू कर लिया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now