हनुमान मंदिर मे आई महिला की सोन की चैन चोरी

On: December 17, 2021 2:16 PM
Follow Us:

टाटा गाड़ी की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार की मौत

रेवाड़ी: जिले में चोरियों पर अंकुश नही लग रहा है। आये दिन चोर किसी न किसी को अपना शिकार बना ही लेते है। गांव कमालपुर निवासी राजबाला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह 14 दिसंबर की सुबह बड़ा तालाब स्थित हनुमान मंदिर में आई थीं। वह मंदिर में जाने के लिए लाइन में खड़ी थीं। भीड़ में किसी ने उनके गले से सोने की चेन चोरी कर ली। बृहस्पतिवार को महिला ने चोरी की शिकायत पुलिस को दी। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Rewari news: सूने मकान मे सेंघ, 29 हजार नकदी व जेवर चोरी

 मोटरसाइकिल सवार की मौत
रेवाड़ी: गांव राजगढ़ निवासी माल सिंह 16 दिसंबर की शाम को केरला पब्लिक स्कूल से अपने गांव लौट रहे थे। गांव धारण के निकट टाटा गाड़ी चालक ने सामने से मोटरसाइकिल सवार माल सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और माल सिंह को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now