धारूहेडा: कस्बे मे यूपी व बिहार से धडल्ले से अवैध हथियार पहुंच रहे है। स्थानीय पुलिस ने अलावलपुर गांव के निकट एक आरोपित को काबू करके उनके पास से अवैध हथियार बरामद किया है। आरोपित की पहचान अलावलपुर निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि नंदरामपुर बास रोड पर रायल स्कूलके पपास एक युवक खडा हुआ है तथा उसके पास अवैध हथियार हैं। वह किसी भी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर आरोपित ने भागने प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। जब पुलिस ने उसकी चैकिंग की तो उसके पास एकअवैध हथियार व एक कारतूस मिला पुलिस ने हथियार जब्त करके आमर्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा ताकि यह खुलासा हो सके कि आरोपी कहां से हथियार लाता है तथा किसी देने की फिराक में था।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।













