Rewari Crime : ट्रेन में नकदी से भरा पर्स व मोबाइल चोरी

On: January 22, 2022 2:14 AM
Follow Us:

रेवाडी: अहमदाबाद से चलकर उत्तराखंड के ऋषिकेश जाने वाली योगा एक्सप्रेस में सवार एक महिला यात्री का रेवाड़ी स्टेशन पर पर पर्स चोरी हो गया। पर्स में 5 हजार रुपए के साथ मोबाइल एवं अन्य सामान था। पीड़िता ने हरिद्वार पहुंचकर मामले की शिकायत दी जिसके बाद जीरो एफआईआर दर्ज करके जीआरपी थाना रेवाड़ी को भेजी दी गई। जीआरपी ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गुजरात के अहमदाबाद की राजलक्ष्मी सोसायटी नरोड़ा पाटिया निवासी नानकी ठाकुरदास ने बताया कि वह 16 दिसंबर योगा एक्सप्रेस से हरिद्वार जा रही थी। रेवाड़ी स्टेशन पर पहुंची तो किसी ने उनका पर्स चुरा लिया। पर्स में मोबाइल, चश्मा, चार्जर, 5 हजार रुपए के साथ घड़ी थी। इसके बाद पीड़िता ने हरिद्वार पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now