Rewari: लाखो रूप्ए के जेवर लेकर दुल्हन गायब, डेढ माह पहले हुई थी शादी

On: June 12, 2023 8:34 PM
Follow Us:

हरियाणा: जिला रेवाडी के एक गांव से नई नवेली दुल्हन घर से लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गई। करीब डेढ माह पहले ही शादी उनकी कुंड थाने के गांव मे हुई थी। दुल्हन के गायब होने से घर मे अफरा तफरी मच गई।Rewari: शराब माफिया पर शिकंजा: गुजरात ले जाता हुआ शराब से भरा कैंटर जब्त

इस दिन हुई थी शादी

पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने कहा है कि वह एक कंपनी में कार्यरत है।उसकी शादी इसी वर्ष 22 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ हुई थी।

 

वो गया डूयूटी, पिछे से दुल्हन गायब
युवक ने बताया वह नौ जून को वह कंपनी में अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे। दोहपर वह अचानक घर से गायब हो गई। दुल्हन के गायब होने पर परिवार ने युवक को इसकी सूचना दी।

 

नकदी व जेवरात लेकर फरार
परिजनो ने पहले अपने स्तर पर उसको ढूढा, लेकिन सुराग नहीं लगा। जब घर मे सामान की जांच की तो पता लगा कि महिला घर के अंदर रखे लाखों रुपये के गहने भी अपने साथ ले गई। युवक ने अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत पुलिस को दी है। कुंड चौकी पुलिस मामला दर्ज महिला की तलाश शुरू की है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now