धारूहेड़ा: स्थानीय पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरुग्राम के गांव बोहडा खुर्द निवासी सुनील उर्फ़ मणी पुत्र परसराम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है।

पश्चिम बंगाल के गांव बेनाली हाल मौहल्ला खलियावास धारूहेड़ा निवासी माधव दास ने अपनी शिकायत में बताया की 09 दिसंबर को उसने भगतसिंह चौक पर शराब के ठेका के सामने अपनी बाइक को खडी करके पास मे ही कुछ काम के लिए गया था। जब वह वापिस आया तो उसकी बाइक वहा पर नही मिली। बाइक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जाँच शुरु की थी।गुजरात के Visitor की Rewari Hotal में कैसे हुई हत्या, जहां जानिए सच्चाई ?
सीसीटीवी कैद हुआ : पुलिस ने जब भगत सिंह चौक पर सीसीटीवी खंगाले जो बाइक चोरी करते हुए फोटो कैद हो गई। पुलिस ने गुरुग्राम के गांव बोहडा खुर्द निवासी सुनील उर्फ़ मणी पुत्र परसराम को गिरफ्तार कर लिया है।

















