मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari: सावधान! मतगणना के दौरान ये रूट रहेगा डायवर्ट

On: October 6, 2024 7:11 PM
Follow Us:

Rewari: हरियाणा में 8 अक्टूबर का विधानसभा के चुनावों को मतगणना होगी। रेवाड़ी में मतगणना बूथ बनाने के चलते रूट डार्यवट किया गया है। पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान मतगणना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा के व्यापक, प्रभावी व पुख्ता प्रबंध किए गए है। इसी के चलते रेवाड़ी में बीएसएफ के जवान, हरियाणा आर्म्ड पुलिस तथा जिला पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।

600 पुलिसकर्मी रहेगें तैनात: सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 600 पुलिसकर्मी लगाए गए है। विधानसभा क्षेत्र 72-बावल व 74-रेवाड़ी की मतगणना रेवाड़ी के सेक्टर-18 स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में तथा विधानसभा क्षेत्र 73-कोसली की मतगणना सरकुलर रोड़ स्थित जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी में होगी।

एसपी ने बताया कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सिक्योरिटी के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। निर्धारित स्ट्रांग रूमों में रखी गई इन मशीनों की निगरानी बीएसएफ के जवान, हरियाणा आर्म्ड पुलिस तथा जिला पुलिस द्वारा चौबीसों घंटे की जा रही है।

यह भी पढ़ें  Rewari News : सिर्फ 10 मिनट में, स्विफ्ट में आए ओर बोलनो ले गए !

POLICE

स्ट्रांग रूमों के बीएसएफ तैनात: ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चुनाव आयोग के निर्देशों की सख्ती से अनुपालन की जा रही है। स्ट्रांग रूमों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा लगाई गई है।

पहली पंक्ति में बीएसएफ के जवानों को स्ट्रांग रूमों के बाहर तैनात किया गया है तथा दूसरी पंक्ति में हरियाणा आर्म्ड पुलिस के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया हैं। इसी प्रकार, तीसरी पंक्ति में जिला पुलिस के जवानों को नियुक्त किया गया हैं।

 

 

झज्जर चौक से धारूहेड़ा चुंगी की ओर जाने वाला मार्ग रहेगा डायवर्ट

मतगणना के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए शहर में नाके लगाए जाएगे। 73-कोसली विधानसभा क्षेत्र मतगणना जैन पब्लिक स्कूल में होगी। इसलिए मतगणना के दौरान 8 अक्टूबर मंगलवार सुबह से मतगणना समाप्त होने तक झज्जर चौक से धारूहेड़ा चुंगी की ओर धारूहेड़ा चुंगी से झज्जर चौक की ओर जाने वाले मार्ग को डायवर्ट किया गया है।

यह भी पढ़ें  दीपावली विशेष: धनत्रयोदशी दीपावली व लक्ष्मी पूजन 4 को, जानिए शुभ मुहूर्त

8 अक्टूबर को झज्जर चौक से धारूहेड़ा चुंगी की ओर जाने वाले वाहनों को वाया नाईवाली चौक, बस स्टैंड होते हुए धारूहेड़ा चुंगी की ओर से जाना पड़ेगा। इसी तरह धारूहेड़ा चुंगी से झज्जर चौक जाने वाले वाहनों को वाया बस स्टैंड, नाईवाली चौक होते हुए झज्जर चौक जाना पड़ेगा।

इसके अलावा किसी भी व्यक्ति को मतगणना स्थान के पास किसी भी प्रकार के हथियार, ज्वलनशील सामग्री, मोबाइल/आईपैड, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना केंद्र के आसपास यदि कोई असामाजिक तत्व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध तुरंत नियमानुसार कडी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।Rewari

यह भी पढ़ें  चेयरमैन कंवर सिंह: अधिसूचना का इंतजार, 25 सिंतबर तक हो सकती है शपथ

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी गौरव राजपुरोहित ने जिला वासियों से अपील की है कि मतगणना के दिन शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अफवाहों पर ध्यान न दें, तथा सोशल मीडिया पर ऐसी ब्यानबाजी ना करें, जिससे आपसी द्वेष भावना फैलती हो, या शांति व्यवस्था भंग होती हो।Rewari

उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नाकों की मार्फत व्हीकलों को डाइवर्ट करके निकाला जाएगा। मतगणना के दौरान मतगणना केंद्रों पर तैनाती के अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की कई टकड़ियों को रिजर्व में रखा गया है।

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now