Rewari : 8 साल की बच्ची को बुजुर्ग ने बनाया हवस का शिकार

On: April 6, 2024 6:44 PM
Follow Us:

Rewari : जिले में शर्मनाक वारदाते बढती ही जा रही है। दो दिन पहले 5 साल की बच्ची के साथ रेप कर दिया था वहीं शनिवार को अब 8 साल की बच्ची को 58 साल के बुजुर्ग ने अपनी हवस का शिकार बना लिया है।बावल थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे कि बावल के एक गांव में 58 साल के बुजुर्ग की ओर से 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है आरोपित उसे बहला-फुसलाकर एक मकान में ले गया और वहां उसके साथ दरिंदगी की।

Rewari पुलिस ने बता कि मासूम बच्ची शुक्रवार (5 अप्रैल) को घर के पास ही खेल रही थी। तभी उनके गांव में सफाई का काम करने वाला आरोपी दलीप वहां पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ एक मकान में ले आया। जहां उसके साथ रेप कर दिया।

यू चला पता: इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को आरोपी की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत बावल थाना को सूचना दी। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज उसे काबू कर लिया है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now