Rewari accident: धारूहेडा: नंदरामपुर बास गांव के पास बिना इंडीकेटर सडक पर खडी केंटर से एक कर्मचारी की बाइक टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल कर्मचारी का रेवाड़ी अस्पताल में उपचार जारी है। (Big accident in Dharuhera)
थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में हिमाचल के जिला कांगडा के गांव नड के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि वह खुशखेडा में एक कंपनी में कार्यरत है तथा धारूहेड़ा शिव नगर में किराये पर रह रहा है।Rewari accident
वह शुक्रवार रात को डयूटी के लिए धारूहेड़ा से राजस्थान जा रहा था कि नंदरामपुर बास गांव के निकट सडक पर खडी केंटर से उसकी बाइक टकरा गई। आस पास के लोगों ने उसे रेवाड़ी भर्ती करवाया। फिलहाल उसके शरीर काफी चोटें आई है। थाना धारूहेड़ा पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।Rewari accident

















