Rewari Accident: पिकअप ने मारी कार को टक्कर: हादसे में पूर्व सैनिक की मौत, बेटा गंभीर

On: January 12, 2022 12:37 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: महेन्द्रगढ़ रोड पर मूंदी गांव के निकट एक तेज रफ्तार पिकअप ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार आर्मी से रिटायर्ड सैनिक की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटे को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।

Crime Rewari: हथियार उपलब्ध करवाने व हथियार रखने वाले दो बदमाश काबू

पुलिस के अनुसा गांव लोहाना निवासी पूर्व सैनिक कृष्ण कुमार (67) अपने बेटे के साथ बुधवार को रेवाड़ी स्थित आर्मी कैंटीन में सामान लेने के लिए आ रहा था। तभी सामने से आ रही पिकअप ने महेन्द्रगढ़ रोड पर नांगल-मूंदी के पास उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका छोटा बेटा राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

Rewari Crime: शराब बेचते दो काबू, 39 बोतल बरामद


कार पूर्णतया क्षतिग्रस्त: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। घायल बेटे का ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार है। हादसे में ऑल्टो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now