मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

राजपूत महासभा Gurugram ने किया राव इंद्रजीत सिंह का समर्थन : योगिन्द्र चौहान

On: May 13, 2024 10:18 AM
Follow Us:

Gurugram  : हरियाणा में 25 मई को लोकसभा के चुनाव है। जगह जगह प्रत्याशी मतदान की अपील के लिए बैठके कर रहे है। राजपूत महासभा गुरूग्राम राव इंद्रजीत सिंह को समर्थन दिया। इतना ही नहीं भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह को राजपूत महासभा Gurugram ने पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।

राजपूत वाटिका Gurugram  में पहुंचने पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राजपूत समाज ने सदैव भाजपा का समर्थन किया है तथा पत्थर एक जगह भारी होता है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सबसे पहले राष्ट्रवाद कि शुरुआत राजपूतो से ही होती है।

यह भी पढ़ें  Kisan Andolan: दिल्ली जाने वाले सावधान। इन बोर्डरों पर छीडी है जंग ?

क्षत्रिय समाज ने सदैव देश के लिए कुर्बानी देने का काम किया है। इस अवसर पर राजपूत महासभा (Rajput sabha Gurugram)  के प्रधान तिलक राज चौहान ने विश्वास दिलाया कि वे वे लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे और रिकार्ड तोड जीत दिलवाने का काम करेंगे।

इस अवसर पर सोहना से विधायक कुंवर संजय सिंह,राजपूत महासभा Gurugram  के प्रधान तिलक राज चौहान, पूर्व प्रधान राघव, भिवानी से रावि चौहान,प्रितम सिंह, सुशील चौहान,भाजपा के जिला अध्यक्ष कमल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष गुरूग्राम भूपेंद्र चौहान, सतेन्द्र सिंह चौहान पूर्व अध्यक्ष राजपूत महासभासभा, ठाकुर बीर सिंह तंवर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now