Railways: खाटू श्याम जाने वालो को तोहफा, रेलवे ने Rewari से चलाई दो स्पेशल ट्रेन, यहां जाने समय व ठहराव

On: May 5, 2024 9:42 AM
Follow Us:

Rewari: देशभर के बाबा खाटू के दर्शन के लिए लोग आते है। ट्रेनो के अभाव में आवागमन में बडी परेशानी झेलनी पडती है। खाटू श्याम जाने वालो के लिए बडी खुशी की खबर है। बाबा श्याम के (khatu shyam) भक्तों के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेवाड़ी से रींगस तक की ये ट्रेन चार जून से संचालित होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेवाड़ी-रींगस स्पेशल रेलसेवा सुबह शाम चलेगी। इस ट्रेन से हरियाणा व राजस्थान को बडी संख्या में बाबा के जाने वाले श्रऋालुओ के फायदा होगा। रेल में द्वितीय साधारण श्रेणी के आठ व गार्ड श्रेणी के दो डिब्बों सहित कुल 10 डिब्बे होंगे।

इस दिन चलेगी ट्रेन: ये मई मई माह में 4,5,11,12,18,19,23,25 व 26 मई को रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी। वही इसी दिन 3 बजे रवाना होकर 6.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी

ट्र्रेन का इस स्थानों पर होगा ठहराव: खाटू के लिए चलाई ट्रेन का कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर, जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव होगा।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now