मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

हरियाणा में रेल यातायात रहेगा प्रभावित, अजमेर-जम्मूतवी सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें आंशिक रद्द

On: September 15, 2023 6:46 AM
Follow Us:

हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी स्टेशन से होते हुए जाने वाली अजमेर-जम्मूतवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन अगले 5 दिन तक रद्द रहेगी। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन वेस्ट केबिन पर तकनीकी कार्य के कारण रेलवे द्वारा ट्रेफिक ब्लॉक लिया गया है। इतना ही नहीं कुछ ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई है।Aligarh: शादी के दो महीने बाद दूल्‍हा बना ‘बाप’

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेगी

रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

यह भी पढ़ें  Haryana News: ग्राम पंचायत की जमीन में बदलाव, हरियाणा में दिव्यांगों को मिलेगा 4 फीसदी आरक्षण का सुनहरा अवसर

1. गाड़ी संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-अहमदाबाद जो दिनांक 19.09.23 को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 10 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी एवं मार्ग में 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 14.09.23 से 18.09.23 तक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 16.09.23 से 18.09.23 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें  Murder in Rewari: जिसने दिलाया रोजगार, उसी को सुला दिया मौत के घाट!

3. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 19.09.23 को जम्मूतवी के स्थान पर जालंधर सिटी से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-जालंधर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।DMK नेता उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ इन राज्यों में हुई FIR दर्ज, जानिए अब क्या होगा

4. गाड़ी संख्या 19225, भगत की कोठी- जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 15.09.23 से 18.09.23 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें  कोविड से मरे पुलिस कर्मी के परिजनो को सौंपा तीन लाख का चैक

5. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर- जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 15.09.23 से 19.09.23 तक रद्द रहेगी

6. गाड़ी संख्या 19226, जम्मूतवी-भगत की कोठी रेलसेवा दिनांक 15.09.23 से 18.09.23 तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 

आंशिक रद्द रेल सेवाऐं (प्रारंभिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 14.09.23 से 17.09.23 तक अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा पठानकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा पठानकोट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

 

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now