रेवाडी: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में सिख धर्म के नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी के 400 वे प्रकाश पर्व पर गुरु जी की शिक्षाओं, उनके जीवन दर्शन एवं बलिदान को याद किया गयाI इस अवसर पर उपायुक्त जिला रेवाड़ी यशेंद्र सिंह जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे जबकि जयवीर सिंह , मुख्य ग्रंथि गुरुद्वारा साहिब विशिष्ट अतिथि रहे।
धारूहेडा में शराब बेचता काबू, 54 पव्वे बरामद-Best24Newsप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता भूषण कुमार इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जय प्रकाश यादव ने की और इसका आयोजन विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग की तरफ से किया गयाI
कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग प्रोफेसर विजय अरोड़ा ने सभी का स्वागत किया और कहा कि सादगी पूर्ण जीवन जीते हुए अपने विचारों में श्रेष्ठता लाने के लिए सदैव प्रयास करना चाहिए और उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहिएI यह शिक्षा हम गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से ले सकते हैंI
Staff Nurse Recruitment Rules: हरियाणा में स्टाफ नर्स की भर्ती के बदले नियम, जानिए क्या है नया रूल ?
विशिष्ट अतिथि जयवीर सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि अभी तक हम केवल आक्रमणकारियों के इतिहास को पढ़ते आ रहे हैं और उन्हें अपने जीवन का आदर्श मानते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशेंद्र सिंह ने भी गुरुजी के बलिदान को याद किया। उन्होने कहा कि ऐसे आयोजन युवा शक्ति को जीवन में सकारात्मक रूप से आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं।
मंडियों में गेंंहू की आवक कम, अधिकारियों के छूटे पसीने..जानिए कम आवक की वजय-best24news
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भूषण कुमार ने बताया कि पिता हरगोविंद सिंह की संतान गुरु तेग बहादुर जी में बचपन से ही त्याग का भाव प्रधान था इसलिए उनका नाम त्यागमल था I परंतु वे उतने ही वीर योद्धा भी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव ने कहा ही उन्हें हिंद की चादर इसलिए कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपने धर्म एवं संस्कृति की आन के लिए अपना सर्वस्व यहां तक कि अपना जीवन भी हंसते-हंसते निछावर कर दिया।
मंडियों में गेंंहू की आवक कम, अधिकारियों के छूटे पसीने..जानिए कम आवक की वजय-best24news
कार्यक्रम से पूर्व प्रातः गुरु जी के जीवन पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी जिस के विजेताओं को कुलपति, कुलसचिव एवं अतिथियों के द्वारा सम्मानित भी किया गयाI कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ जागीर नागर के द्वारा किया गया जिसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं गैर शिक्षक स्टाफ सदस्य, विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाताओं सहित भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहेI
















