मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Political News Haryana: राजघरानों की राजनीति करने वालों की होगी दुकान बंद : डॉ. अशोक तंवर

On: March 24, 2023 7:28 PM
Follow Us:

एक कमरे की पार्टी बन कर रह गई है कांग्रेस
हरियाणा: डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि रेवाड़ी और अहिरवाल में राज घरानों की राजनीति करने वालों की इस बार दुकान बंद होने वाली है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी और अहिरवाल में दो परिवार राजनीति करते आ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर ने शुक्रवार को रेवाड़ी के ब्रहमगढ़ परिसर पहुंचे। वहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन आप नेता अभिषेक झांभ ने किया। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश के लोगों को सताने का काम किया है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में न शिक्षा है, न चिकित्सा है। न बिजली है और न पानी है। रोजगार की आस तो युवाओं लगानी ही नहीं चाहिए।WhatsApp Image 2023 03 24 at 6.53.58 PM

यह भी पढ़ें  Second Surya Grahan 2025: इ​स दिन लगेगा साल 2025 का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानिए ग्रहण में क्या करें और क्या नहीं?

लोकतंत्र में राजा पेट से पैदा नहीं होता जनता बनाती है, लेकिन यहाँ जनता लोकतंत्र में भी पेट से राजा पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार को आम आदमी से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस में तो ये हाल हो गया है कि वो एक कमरे की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कर्मों और कार्यशैली के चलते कांग्रेस का ये हाल हुआ है। विपक्ष के नाम पर पूरे देश में आम आदमी पार्टी है।

यह भी पढ़ें  Animal vaccination drive: पशु टीकाकरण अभियान खत्म, 6321 पशुओं को लगाए धारूहेडा में टीके

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने सभी वर्गों को ठगने का काम किया है। प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। विपक्ष के नाम पर देश और प्रदेश में केवल आम आदमी पार्टी ही है।
पूरे हरियाणा में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। रोजाना हजारों की संख्या में नए सदस्य बन रहे हैं। 2024 में हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

ये रह मोजूद: इस मौके संजय शर्मा, सचिन यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, राजकुमार आलीयवास, रेखा दहिया, नवीन अरोड़ा, मनोज फौजी, एडवोकेट मुकेश रघुनाथपूरा और योगेंदेर चौहान मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें  Railway news : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, त्योहारी सीजन में मिली इन स्पेशल ट्रेनों की सौगात

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now