मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Political News Haryana: पूर्व सैनिको ने सिरसा में डॉ. अशोक तंवर के लिए ​किया प्रचार

On: May 17, 2024 6:18 PM
Follow Us:

Political News Haryana: हरियाणा में 25 मई को लोकसभा चुनाव है। जगह जगह वोट बैंक को जोडने के लिए रैली की जा रही है। सभी पार्टियो ने जान झोक दी है। चुनाव के महज सात दिन बचे है। इसी क्रम में शुक्रवार को. टीसी राव और उनकी पूर्व सैनिकों की टीम ने हरियाणा के सिरसा से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर के समर्थन में किया चुनाव प्रचार किया।

 

सिरसा से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर के चुनावी अभियान को महत्वपूर्ण बढ़ावा देते हुए, डॉ. टीसी राव ने अपनी पूर्व सैनिकों की टीम जिसमें मेजर एस.एन. यादव, कर्नल धमेन्‍द्र यादव, कैप्‍टन बी.एल. यादव के साथ वर्तमान लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के लिए समर्थन जुटाने के लिए चुनाव प्रचार किया ।

प्रचार के साथ साथ पुस्तकें की भेंट: इस अवसर पर डॉ. अशोक तंवर के निवास पर पहुंच कर सबसे पहले विजयी केसरिया टोपी पहना कर उनका मान-सम्‍मान किया तथा विजयी भव: का आशीर्वाद दिया। इसी के साथ कुछ पुस्‍तकें भेंट की जिसमें ‘‘आस्‍था का मनोरथ: अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर’’, ‘‘श्रेष्‍ठ भाजपा: अनूठी राजनीतिक शक्ति’’ एवं ‘‘भविष्‍य का निर्माण: एनडीए सरकार का दृष्टिकोण एवं उपलब्धियां’’ शामिल थी।

यह भी पढ़ें  Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान! इन स्टेप्स को फॉलो करें और घर बैठे बनवाएं DL

ashok tanwar 2

इस प्रचार की कड़ी में सिरसा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए खुले भाजपा के विभिन्‍न कार्यालयों पर बैठकें ली और पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों के साथ भी मीटिंग की।

 

डॉ. टीसी राव ने बताया कि हमारे भाजपा उम्‍मीदवार डॉ. अशोक तंवर पूर्व सैनिक के बेटे हैं और उनमें सैनिकों के संस्‍कार भरे हुए हैं। डॉ. तंवर जी पिछले 25 सालों से सिरसा क्षेत्र की जनसेवा में कार्यरत हैं। डॉ. तंवर दिन के 15-16 घंटे काम करते हुए सिरसा क्षेत्र के विकास में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें  Bhiwaid News: अलवर बाइपास पर जलभराव को लेकर धारूहेड़ा में बैठक आज

टीम की ओर से सिरसा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए खुले भाजपा के विभिन्‍न कार्यालयों पर बैठकें ली और पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों के साथ भी मीटिंग की। लोगो ने मिलकर अशोक तंवर को मतदान की अपील की गई।

डॉ. टीसी राव ने आगे बताया कि यह चुनाव संतुष्टिकरण एवं तुष्टिकरण के बीच का चुनाव है। नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में 65 वर्षों से कहीं ज्‍यादा काम करके देश को 11वें आर्थिक पायदान से 5वें आर्थिक पायदान पर ला दिया है ।

मोदी के अथक प्रयास से जल्‍द की भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा। नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा होने जा रहा है। आज विदेशो में भारत की धाक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें  Sonipat Delhi Metro: हरियाणा के सोनीपत से दिल्ली की जुड़ेगी मेट्रो, ये रहेगा पूरा रूट मैप

इस चुनाव में हमें भाजपा को 400 से ज्‍यादा सीटें देकर जिताना है। जिससे पाकिस्‍तान और चीन जैसे देश को सबक सिखा सकें। पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (POK) को आजाद करा सकें, और इसे दोबारा अपने हिन्‍दुस्‍तान का हिस्‍सा बना सकें। UCC और NRC जैसे कानून लागू कर सकें। देश का स्‍वास्‍थ्‍य, शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों में चहुमुंखी विकास कर सकें। पूर्व सैनिकों एवं उनके शहीद परिवारों को उनका पूरा सम्‍मान दे सकें।

ये रहे मौजूद: कैप्‍टन महावीर सिंह, कैप्‍टन रोहताश सिंह, कर्नल संजय सिंह, कर्नल नरेन्‍द्र सिंह, ग्रुप कैप्‍टन धर्मवीर सिंह, रमेश कुमार, कैलाश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now