कांग्रेस पर कसा तंज, 8 बार विधायक, विकास के नाम पर जीरो
Political News Haryana: हरियाणा में चुनावी बिगुल बज चुका है। चुनावी मैदान मे उतरने वाले प्रत्यासियो ने मतदाताओ की नवज टटोलने के लिए बैठके शुरू कर दी है।
‘अपने इलाके के लोगों के साथ हमेशा खड़ा हूं’* रविवार को भाजपा नेता एवं पूर्व जिला प्रमुख एडवोकेट सतीश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को ‘चाय पर चर्चा’ के लिए आमंत्रित किया। इस आयोजन में शहर और गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और सतीश यादव को अपना आशीर्वाद दिया। चर्चा के दौरान सतीश यादव ने चुनाव से संबंधित मुद्दों पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया, जिसमें वे काफी भावुक हो गए। Political News Haryana

सतीश यादव ने बताया कि रविवार को माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली होनी थी, जिसके लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया था। हालांकि, कुछ कारणों से रैली स्थगित हो गई, जिसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को चाय पर चर्चा के लिए बुलाया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सतीश यादव ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत का जिक्र किया। Political News Haryana

उन्होंने बताया कि मात्र 26 साल की उम्र में उन्होंने रेवाड़ी बार एसोसिएशन का चुनाव लड़ा था और वही से उनके राजनीतिक जीवन की नींव पड़ी। बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर रहते हुए उन्होंने बार को अपना परिवार मानकर काम किया और इसी कार्यशैली ने उन्हें निपुणता प्रदान की। चर्चा के दौरान, सतीश यादव ने कहा कि उन्हें अपने इलाके के लिए अफसोस होता है और वे हमेशा अपने इलाके के लोगों के साथ खड़े रहे हैं।Political News Haryana

उन्होंने कांग्रेस के कप्तान परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस परिवार ने 8 बार विधायक रहते हुए भी रेवाड़ी विधानसभा में कोई विकास नहीं करवाया। उन्होंने साहबी नदी के दूषित होने के लिए भी कप्तान अजय सिंह यादव को जिम्मेदार ठहराया, जिससे वहां के लोगों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का प्रसार हुआ है। अंत में, सतीश यादव ने कहा कि उन्हें रेवाड़ी की जनता का हमेशा भरपूर सहयोग मिला हैPolitical News Haryana

















