महेंद्रगढ़ से आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा के नेतृत्व में यात्रा शुरू
HARYANA NEWS: हरियाणा में आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई। इस बदलाव यात्रा का आगाज महेंद्रगढ़ से आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने हवन के साथ किया।रेवाड़ी बार एसोसिएशन: विश्वमित्र, सुरेंद्र, मनप्रिय, टार्जन व विवके बने विजेता, जानिए किसको कितने मिल मत
आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा बहुत बड़े बदलाव के कगार पर खड़ा है। हरियाणा के लोग सिर्फ सत्ता में बदलाव नहीं, व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और इनेलो को कुचक्र चला आ रहा है।

इस दौरान यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनीष यादव, रविन्द्र मटरू, सत्यनारायण यादव, धनराज कूंडु, गीता श्योराण, जगवीर हुड्डा, बिजेंद्र हुड्डा, महेंद्र राता, समेत अन्य नेता मौजूद रहे। यह बदलाव यात्रा “इब हरियाणा के लाल नै, एक मौका केजरीवाल नै” के नारे के साथ प्रदेश की 90 विधानसभाओं में निकाली जाएगी। 24 दिसंबर तक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में बदलाव का संदेश देने का काम करेंगे।
आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा बहुत बड़े बदलाव के कगार पर खड़ा है। हरियाणा के लोग सिर्फ सत्ता में बदलाव नहीं, व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और इनेलो को कुचक्र चला आ रहा है। लेकिन आम लोगों को न बिजली, न पानी की सुविधा मिल पाई, न स्कूल और न अस्पताल अच्छे बने, न युवाओं को रोजगार, न कर्मचारियों पेंशन और न किसानों को फसल का दाम मिल पा रहा है।रेवाड़ी बार एसोसिएशन: विश्वमित्र, सुरेंद्र, मनप्रिय, टार्जन व विवके बने विजेता, जानिए किसको कितने मिल मत
इसके अलावा प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हर तरीके से हरियाणा की जनता परेशान है। इसलिए आम जनता की आवाज पर आम आदमी पार्टी ने बदलाव यात्रा शुरू की है।
उन्होंने कहा जब अरविंद केजरिवाल ने मुझसे पूछा कि बदलाव की शुरुआत कहां से होनी चाहिए। तो मैं ये कहने में बिल्कुल नहीं झिझका कि वीर भूमि से जहां से राव तुलाराम ने आजादी का संघर्ष शुरु किया था। वहीं से आजादी की दूसरी लड़ाई शुरु होनी चाहिए।
यहां से जो बदलाव का नारा उठेगा वो पूरे हरियाणा में हर विधानसभा तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ विधानसभा चल रही है, वहां पर दल पुरानी राजनीति कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी सड़क पर आम लोगों के बीच में उनके हक की आवाज बुलंद करके हरियाणा में बदलाव का रास्ता साफ करेगी।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में पक्ष विपक्ष का खेल जरुर चल रहा है, लेकिन विधानसभा में बैठे सभी विधायक भाजपा से मिले हुए हैं। पिछले 9 साल में कांग्रेस ने विधानसभा में जनता का एक भी मुद्दा नहीं उठाया। इसलिए अब सड़क पर बदलाव यात्रा निकलेगी और पूरे हरियाणा के हर समाज को युवा, गरीब, किसान, महिलाओं और हर वर्ग को जोड़ते हुए ये बदलाव यात्रा हरियाणा की राजनीति के साथ-साथ 2024 में व्यवस्था बदलने का काम करेगी। इस यात्रा में लोग जुड़ते जाएंगे, काफिला बढ़ता जाएगा और पूरे हरियाणा में बदलाव की आवाज बुलंद होगी।
उन्होंने कहा कि पहले जितनी भी यात्राएं निकली उसे हरियाणा को कुछ नहीं मिला। यदि राहुल गांधी की यात्रा की बात करें तो कांग्रेस ने हरियाणा पर 25 साल राज किया लेकिन बदला कुछ नहीं। भाजपा कितनी यात्राएं निकाल रही है, इससे कुछ नहीं मिलेगा।Rewari News: हरियाणा के इस स्कूल में आई भर्ती, फटाफट करे आवेदन
पिछले 9 साल से प्रदेश की जनता त्रस्त है अब यात्रा निकालकर क्या बदलना चाहते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा का लक्ष्य स्पष्ट है, हम व्यवस्था बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी से घबराई हुई है। इसलिए झूठे केसों में आम आदमी पार्टी के नेताओं के जेलों में डाला जा रहा है।
उन्होंने इंडिया गठबंधन के सवाल के जवाब में कहा कि तीन राज्यों में हार के बाद कांग्रेस को सोचना चाहिए। यदि उनके पास रणनीति, नेतृत्व और क्षमता नहीं है तो जो बाकी सहयोगी दल हैं जिन्होंने अलग अलग जगहों पर भाजपा को टक्कर और मात दी है उनको आगे लेकर और रणनीति बनाकर इंडिया गठबंधन को कामयाब किया जा सकता है। यदि कांग्रेस अहंकार छोड़कर सभी दलों को साथ लेकर आगे बढ़ती है तो 2024 में भाजपा की हार निश्चित है। 
उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव आयोग का सिलेक्शन अपने हाथ में ले लिया है जिसको वो चाहें चुनाव आयुक्त बना सकते हैं। इसका मतलब चुनाव और लोकतंत्र को कॉम्प्रोमाइज करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी के विरोध में इंडिया गठबंधन बनाया गया है। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए है और विधानसभा की 90 की 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने के पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अहीरवाल के साथ दोहरा व्यवहार करने का काम किया है। 2014 में घोषित हुई एम्स की 9 साल बीतने के बाद भी नींव की ईंट भी नहीं रखी गई है। इसके साथ चाहे रेवाड़ी और या महेंद्रगढ़ जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव से पहले दक्षिण हरियाणा में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने का वायदा किया था लेकिन आज तक इस पर कोई काम नहीं किया क्योंकि हरियाणा की भाजपा सरकार दक्षिण हरियाणा के विकास को लेकर गंभीर नहीं हैं।
इसलिए दक्षिण हरियाणा आज पिछड़ा हुआ है ना दक्षिण हरियाणा में पहले बीजेपी ने काम किया ना कांग्रेस ने काम किया। आम आदमी पार्टी ही दक्षिणी हरियाणा का विकास कर सकती है। जिस प्रकार आम आदमी पार्टी को जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश में 2024 में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
















