मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: रात को अकेले श्रमिको से लूटपाट करने वाले चढे पुलिस के हत्थे Best24News

On: March 24, 2022 12:15 PM
Follow Us:

Best24News, Rewari : अंधेरे का फायदा उठाते हुए रात को अकेले श्रमिको से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो युवको को पुलिस ने काबू किया है। बदमाशो ने धारूहेडा के कंपनी कर्मचारी से चाकू की नोक पर मारपीट कर मोबाइल व नकदी छीनी थी। पकडे गए आरोपियो की पहचान खिजूरी निवासी रोहित भाटी तथा बुडोली निवासी नीरज के रूप में हुई है।

क्या था मामला: उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज मोहल्ला तेलियरगंज निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि वह धारूहेड़ा की बेसटेक सोसाइटी में रहता है। 11 फरवरी को डयूटी के बाद साधन पकड़ने के लिए कंपनी से पैदल पैदल बनीपुर चौक जा रहा था। रात दो मोटरसाइकिल पर पांच छह युवक आए तथा उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। दो लड़कों ने हाथ में लिए चाकू उसकी गर्दन व पेट पर लगा दिए और पेंट की जेब से दो हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया।

यह भी पढ़ें  IGU Rewari: 8 व्यवस्थाओं पर बढाया शुल्क, यहां पढिए नए शुल्क

पुलिस ने अरविंद की शिकायत पर एक नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से कुल 1600/- रुपये, एक चाकू तथा वारदात में प्रयोग की गई दो मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया। आरोपी नीरज को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया तथा आरोपी रोहित भाटी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now