मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाड़ी AIIMS का शिलान्यास करेंगे PM Modi, डीसी ने किया दौरा

On: September 2, 2023 7:16 AM
Follow Us:

दिल्ली : केंद्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रेवाड़ी मे बनाए जा रहे एम्स निर्माण को लेकर सभी कागजी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसी माह 23 सितंबर को प्रधानमंत्री के करकमलों द्वारा जल्द ही एम्स का शिलान्यास करवाया जाएगा।Haryana: फिर हुए कई अधिकारियों के तबादले, यहां देखे लिस्ट

 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को केंद्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने पिछले दिनों मुलाकात के दौरान 23 सितंबर को आयोजित होने वाले शहीदी दिवस समारोह का न्योता दिया था। इसके साथ ही इसी दिन AIIMS का शिलान्यास करने का भी आग्रह किया था। इसके बाद से ही पीएम के 23 सितंबर को रेवाड़ी आने की चर्चा लगातार जोर पकड़ रही है।

यह भी पढ़ें  Haryana: रेवाड़ी IGU में दीक्षांत समारोह आज :गर्वनर बंडारू दत्तात्रेय देंगे 700 स्टूडेंट को डिग्री

 

AIIMS

हरियाणा के सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने रेवाड़ी के गांव भालखी-माजरा गांव में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल्द ही इसका शिलान्यास करेंगे।

डीसी ने किया दौरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों एम्स का शिलान्यास कराने के लिए चल रहे प्रयासों को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। वीरवार को डीसी व एसपी ने अधिकारियों के साथ एम्स की भूमि का जायजा लिया। डीसी राहुल हुड्डा व एसपी दीपक सहारन के साथ अन्य अधिकारियों ने माजरा स्थित जमीन पर पहुंचकर हेलीपैड व जनसभा स्थल बनाने को लेकर मंथन किया।Haryana: नशा मुक्ति अभियान शुरू, जानिए अपने शहर की साइक्लोथॉन यात्रा का रूट प्लान

यह भी पढ़ें  Haryana: पूर्व सैनिक के प्यार का इंतकाम... पत्नी के इतने टूकडे किए सुनकर रोंगते खडे हो गए
जानिए क्यो अटका था काम

एम्स संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने एम्स के लिए 210 एकड़ जमीन सरकार के नाम कराने के लिए अथक प्रयास किया था। नाबालिगों व एक कोमा मरीज की रजिस्ट्री कराने में समिति को ज्यादा मेहनत करनी पड़ी।

 

AIIMS DELHI

किसानों से संबंधित जमीन सरकार के नाम होने के बाद अमेरिका के बोस्टन में रह रहे ताराचंद के बेटे सुधीर की 2 कनाल 8 मरला जमीन को लेकर मामला अटका हुआ था। समिति के पदाधिकारियों के आग्रह पर सुधीर ने भी जीपीए अपने भाई विनोद के नाम बनवाई दी थी।

यह भी पढ़ें  Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया को क्यों कहा जाता है इक्षु तृतीया, जानिए जैन धर्म में क्या है इसका महत्व?

जीपीए मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने वीरवार को सुधीर की जमीन रजिस्ट्री करा ली। इसके साथ ही एम्स के लिए 210 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है। अब प्रशासन शिलान्यास की तैयारी में जुट गया है।

 

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now