मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari accident news: पिकअप व कैंटर में भिंडत, तीन मेवशियो की मौत Best24news

On: March 24, 2022 4:50 PM
Follow Us:

रेवाडी: गांव हांसाका के निकट एक तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने एक पिकअप गाड़ी को साइड मार दी। टक्कर के चलते पिकअप गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में पिकअप में ले जाई जा रही दो भैंस व एक कटड़ी की मौत हो गई। दुर्घटना में चालक को भी चोट आई है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला नूंह के गांव बिछौर निवासी शाकिर राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव शिमला निवासी प्रदीप से दो भैंस व एक कटड़ी खरीद कर पिकअप गाड़ी से गांव लौट रहे थे। पिकअप में शाकिर के अतिरिक्त प्रदीप व चालक मुबारिक भी थे।
गांव हांसाका के निकट पहुंचे तो एक कैंटर ने साइड मार दी, जिससे चालक पिकअप गाड़ी से संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के कारण पिकअप गाड़ी का पिछला हिस्सा फट गया और दोनों भैंस व कटड़ी की मौत हो गई। हादसे में चालक मुबारिक को भी चोट लग गई। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now