मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

भिवाड़ी आशियाना तरंग सोसाइटी के लोग उतरे सडको पर, जानिए क्या है मांगे

On: December 11, 2023 9:37 AM
Follow Us:

भिवाड़ी : यहां की आशियाना तरंग सोसाइटी के लोगों ने मांगो को लेकर सडको पर आ गए है। रविवार को सोसायटी वासियो ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।REWARI: दिव्यांग बच्चों के लिए जांच शिविर, यहां जानिए शेडयूल ?

लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेंटेनेंस डिपार्टमेंट आए दिन नए-नए गार्ड लगा देते हैं। जिससे वो सोसाइटी और बाहर के लोगों को पहचानते नहीं और आए दिन सोसाइटी में गुंडा प्रवृत्ति के लोग आ जाते हैं।

जिससे बच्चों और महिलाओं को भी खतरा बना रहता है। साथ ही सोसाइटी में चोर भी बेखौफ होकर अंदर खड़ी बाइक और गाड़ियां चुरा ले जाते हैं, जिससे पूरी सोसाइटी में भय का माहौल है।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेला कुंड-मनेठी में आज

यह भी पढ़ें  Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने GATE ​​​​​​​क्वालीफाईड को दी बड़ी राहत, CMEP में क्वालिटी मॉनिटर बनेंगे

सोसाइटी के लोगों ने बताया कि उन्हें जब फ्लैट दिए गए थे, उस समय बिजली, पानी, सिक्योरिटी सहित मंदिर स्थापित करनी की बात कही थी। , इतना ही नहीं उनसे 4 से 5 हजार रुपए का भारी भरकम मेंटेनेंस चार्ज लिया जा रहा है।

पानी और बिजली की सप्लाई भी सही ढंग से नहीं दी जा रही है। इन समस्याओं को लेकर मेंटेनेंस डिपार्टमेंट को काफी बार बताया गया है, लेकिन समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जा रहा है। इन सभी मांगों को लेकर सोसाइटी के सैकड़ों लोगों ने सोसाइटी के गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया और अपनी सभी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now