मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

रेवाडी में पटवारी की पत्नी ने लगाई फांसी, मायके ने लगाया हत्या का आरोप

On: March 10, 2022 3:06 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: गांव बीकानेर निवासी एक पटवारी की पत्नी का शव बृहस्पतिवार को घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला है। सूचना के बाद डीएसपी भी अस्पताल में पहुंचे। मायका पक्ष ने पति पर मारपीट करने व हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर थाना पुलिस के अनुसार गांव बीकानेर निवासी अमरचंद राजस्व विभाग में पटवारी है और वर्तमान में बावल उपमंडल में नियुक्त है। बृहस्पतिवार की सुबह अमरचंद की पत्नी दीपा दूसरे कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।

यह भी पढ़ें  राजस्थान में बदली सरकार, फिर भिवाड़ी की हालत बदलने की दरकार

सूचना के बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया। सूचना के बाद गांव महेश्वरी से मायका पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now