हरियाणा: रूबिना के नाम कई उपलब्यिां रहीं है। रूबिना यादव ने चीन में चल रही एशियाई खेलों में ऊंची छलांग लगाई। हालांकि वह टाॅप तीन में जगह नहीं बना पाई, लेकिन 1.76 मीटर की छलांग लगाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फिलहाल उसने टाप दस में जगह बनाई है।
रेवाड़ी से देश के खेलना भी बड़ी उपलब्धि है। आने वाले दिनों में वह चोट से उभरने के बाद दोबारा से जरूर और अच्छा प्रदर्शन करेगी। रूबिना रेवाड़ी के रेलवे जंक्शन पर टीटीई के पद पर सेवारत हैं।सुबह से ही रुबिना की मां मिथलेश देवी, दादी कमलेश देवी, नानी संतोष देवी भगवान से प्रार्थना कर रहीं थीं।BREAKING NEWS: नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन ने किया करोडों का घोटाला, ACB में FIR दर्ज
मंगलवार शाम साढ़े चार बजे से मैच शुरू होने पर परिजन टीवी के सामने बैठ गए। पिता राकेश यादव भी पल-पल की अपडेट ले रहे थे। परिजनों का कहना है कि रूबिना के पैर में चोट लगने के बाद भी वह मुकाबले में बनी रही। टाॅप 10 में जगह बनाना भी बड़ी बात है।
जानिए अब तक कहां खडा है भारत
भारतीय दल ने हांगझोऊ में एशियाई खेल 2023 की शुरुआत शानदार अंदाज में की है। भारत ने पहला पदक 24 सितंबर को जीता था और उसके बाद से जीत का सिलसिला जारी है। 2018 एशियाई खेलों में भारतीय दल ने 570 सदस्यीय मजबूत दल से 70 पदक अर्जित करके एशियाड में अपना सबसे ज्यादा पदक का रिकॉर्ड बनाया था।
अब इस संस्करण में, भारतीय टीम को अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार कर लिया है। अब भारत के सामने 100 से ज्यादा पदक हासिल करने के लक्ष्य को पूरा करने की चुनौती है। भारत के लिए हांगझोऊ में महिला शूटिंग टीम ने 24 सितंबर को पदक का खाता खोला था।
रूबिना के नाम उपलब्धियां
पिछले वर्ष 13 जून को तमिलनाडु में आयोजित 61वीं नेशनल इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रूबिना यादव ने 1.78 मीटर ऊंची छलांग लगाकर रजत पदक जीता था। रूबिना के नाम 1.81 मीटर ऊंची छलांग लगाने का रिकॉर्ड शामिल है।Rewari: लाइनमैन की दिनदहाडे धारूहेड़ा से बाइक चोरी
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 15 से 18 मई को बिरसा मुंडा स्टेडियम मोरावादी रांची में संपन्न हुई 26वीं नेशनल फेडरेशन कम सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.80 मीटर की ऊंची छलांग लगाकर एशियन गेम्स के लिए चयनित हुई थीं। इसी के चलते मंगलवार को चायना में भाग लिया था।
















