मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

NHAI का कारनामा, अंडरपास की एंट्री गेट पर लगाए पत्थर, आवागमन ठप

On: May 7, 2024 6:04 PM
Follow Us:

NHAI : दिल्ली जयपुर हाईवे पर  (Delhi Jaipur Highway 48 Dharuhera) सेक्टर छह के पास बने अंडरपास के एंट्री गेट पर डाले गए पत्थरोंं से आवागमन बंद हो गया है। लोगो ने एनएचएआई के अधिकारियो से इस अंडरपास को खुलवाने की मांग की है ताकि आवागमन हो सके।

बता दे कि हाईवे पर क्रोसिंग के लिए सेक्टर छह के पास अंडरपास (Underpass Dharuhera)  बनाया हुआ है। पिछले दो दिन माह से यहां पर कंकरीट सडक बनाने का कार्य जारी थी। इसी के चलते ठेकेदार की ओर से इस अंडरपास पर पत्थर लगा कर बंद किया हुआ था।

यह भी पढ़ें  Rewari: दुकान व बाइक स्टैंड किराए के​ लिए बोली 4 को, जानिए क्या है शर्त

 

एनएचएआई (NHAI) की ओर से दोनो ओर कंकरीट सडक बनाने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अंडरपास के दोनो गेटो पर अभी भी पत्थर लगे हुए है। ऐसे में इस अंडरपास से दुपहिया वाहन चालकों का आवागमन बंद हो गया है।

रोज गुजरते है दो से तीन हजार लोग: इस अंडरपास से रोजाना दो से तीन हजार लोग पैदल आते-जाते हैं। दूसरी ओर करी 50 से ज्यादा कंपनियां हैं। जिसमें जाने के लिए लोग इसे इस्तेमाल करते है। इससे पहले जलभराव (Underpass) सर्विस रोड पर ही होता था, अब सर्विस रोड तो दुरुस्त हो चुका है,

यह भी पढ़ें  Rajasthan Election : दुल्हन की तरह सजाया भिवाडी का आर्दश बूथ, जानिए किसने डाला पहला वोट

 

 

लेकिन अंडरपास की व्यवस्था खराब हो गई है। अंडरपास पर पत्थर लगे होने से दुपहिया वाहन चालको धूम कर दूसरी ओर जाना पड रहा है।
​हटवा दिए जाएंगे पत्थर: मुझे सूचना नही थी। अंडरपास के गेट पर लगे पत्थरों को हटवा दिया जाएगा।
एके सिंगला, कंसैलटैंट एनएचएआई

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now