दिल्ली: ट्रेन से राजस्थान से दिल्ली जा रहे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सब इंस्पेक्टर का लैपटॉप व पेन ड्राइव चोरी हो गया। अचानक चोरी होने से सब इंस्पेक्टर के होश उड गए।
जीआरपी दिल्ली से जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद जीआरपी रेवाड़ी को भेजी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।Rewari: NCC Troop खत्म करने के विरोध में एकजूट हुए संगठन, सोंपा ज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राजस्थान के डिडवाना की शिव कॉलोनी निवासी राजेश चौधरी ने एनआईए में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। दो दिन पहले वह पत्नी के साथ ट्रेन में दिल्ली सराय रोहिल्ला जा रहे थे।
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास उनका लैपटॉप, लैपटॉप के साथ चार्जर, पेन ड्राइव, पर्स भी चोरी हो गया। Bhiwadi: काले पानी की बाढ पहुंची धारूहेड़ा, नपा कार्यालय व सेक्टर हुए लंबालब
उड गई नीद: चूकी पेन ड्राइव में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील डाटा मौजूद हैं। ये डाटा गायब होने से कई मिशन प्रभावित हो सकते है।
राजेश चौधरी की ओर से सराय रोहिल्ला जीआरपी थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसे रेवाड़ी जीआरपी को भेजा गया है। रेवाडी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















