मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Political News: इनेलो नेता एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला आज रेवाड़ी : अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं से होंगे रूबरू

On: September 12, 2023 7:23 AM
Follow Us:

हरियाणा: आगामी चुनाव और 25 सितंबर को कैथल में होने वाली रैली को लेकर इनेलो ने कमर कस ली है। इसी को लेकर इनेलो नेता एवं ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला मंगलवार को रेवाड़ी पधार रहे है।HARYANA: ड्रोन से होगी रोजमर्रा की होम डिलीवरी, घंटो का काम होगा सैकिंडों में

 

इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल ने बताया कि चौ. अभय सिंह चौटाला सुबह साढ़े 9 बजे रेवाड़ी पहुंचेंगे। डहीनवाल ने बताया कि इसी साल 24 फरवरी को मेवात के सिंगार गांव से शुरू हुई इनेलो की परिवर्तन यात्रा पूरे प्रदेश के लगभग 2100 गांवों से होती हुई 3800 किलोमीटर की यात्रा तय कर चुकी है। जिसके बाद प्रदेश में इनेलो पार्टी ने राजनीतिक मायने बदल दिए।

यह भी पढ़ें  Bhiwadi: शराब के ठेके को किया आग के हवाले

DR RAJPAY INLO
यहां होगा कार्यक्रम: गढ़ी बोलनी रोड स्थित अंबेडकर चौक के निकट अग्रवाल भवन में इनेलो के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इसके साथ ही आगामी चुनाव और 25 सितंबर को कैथल में होने वाली रैली को लेकर चर्चा करेंगे।

25 सितंबर को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की जयंती के मौके पर कैथल में आयोजित सम्मान दिवस समारोह निमंत्रण देने आज अभय चौटाला रेवाड़ी आएंगे।खुशखबरी: हरियाणा में लगेगें 200 रोजगार मेंले

कार्यक्रम में जिला प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे व अध्यक्षता इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव करेंगें। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने गांव-गांव में जनसंपर्क कर लोगों से पहुंचने की अपील भी की है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now