मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Murder: परिवार से मांगी एक करोड की फिरौती, नहीं मिली तो कर दी हत्या

On: November 19, 2021 3:52 AM
Follow Us:

रेवाडी: सुनील चौहान। बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी भय नहीं हैं। जिले के गांव कान्हड़वास निवासी एक 30 वर्षीय युवक की एक करोड़ की फिरौती के लिए दिल्ली में हत्या कर दी गई। आरोपियों ने युवक को बंधक बना लिया था। पुलिस और परिजन जब तक युवक तक पहुंच पाते, उससे पहले ही उसे मार दिया गया। मृतक का पूरा परिवार इस घटना से सहमा हुआ है तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
परिवार से मांगी एक करोड़ की फिरौती : गांव कान्हड़वास निवासी योगेश के पिता का दिल्ली में डेयरी का बूथ था। उन्होंने वहां कई सालों तक कारोबार किया है। योगेश भी अपने पिता की मदद के लिए दिल्ली आता जाता था। योगेश के चाचा बीएस यादव ने बताया कि योगेश 16 नवंबर को दिल्ली में अपने खेतों में काम कराने के लिए मजदूर लेने गया था।

यह भी पढ़ें  Breaking News: भिवाड़ी में HR मैनेजर पर जानलेवा हमला, कार के सीसे तोडे

वह बिहार के कुछ युवकों के संपर्क में था। उन्हीं से बातचीत के बाद वह दिल्ली रवाना हो गया। आरोपियों ने योगेश का अपहरण कर लिया तथा उसे एक फ्लैट पर ले गए। उसी दिन आरोपियों ने योगेश के घर पर फोन कर 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। पता लगने पर पुलिस और परिजन पहुंचे तो वहां योगेश की हत्या किए जाने का पता लगा। परिजनों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now