Rewari: धारूहेडा में बंदरो ने किया महिला पर हमला, हालत गंभीर

On: April 3, 2023 6:00 PM
Follow Us:

महज 20 दिन चला बंदर पकडने का अभियान, फिर टाय टाय फिस
धारूहेडा: नपा की ओर से बदंर पकडने का अभियान महज 20 दिन में ही टाय टाय फिस हो गया है। एक बार फिर बंदरो के आंतक से सेक्टरवासी परेशान है। सोमवार को तीन बंदरो ने एक महिला पर हमला बोल दिया तथा उसे बुरी तरह काट लिया। गुस्साए लोगो ने सोमवार का नपा चेयरमैन को ज्ञापन देकर बंदरो को पकडवाने की मांग की है।।Haryana: थाना धारूहेडा पुलिस टीम को किया सम्मानित, जानिए क्या थी वजह

बता दे कि नपा की ओर बंदर पकडने का टैंडर दिया गया था। एजेंसी ने 20 फरवरी से 10 मार्च तक करीब  60 से अधिक बंदर भी पकडे थे। लेकिन अभी करीब 20 दिन से कोई बंदर पकडने टीम नहीं आ रहे है। सेक्टर मे झुडों मे बदंर घूम रहे है।
MONKEY 1

महिला को काटा: सोमवार सेक्टर छह के मकान नंबर 725 में तीन चार बंदर घुस आए तथा महिला मगतेश गर्ग पर हमला बोल दिया। हमला होने से महिला जीने से नीचे गिर गई तथा गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर उनके पति बीएल गर्म ने बंदरो को भगाया। वही इस महिला को काटने से पहले भी उनके पास के ही मकान मे एक बच्चे को काट लिया था।Haryana Job News : Amazon देगी 10 हजार नौकरियां, आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने किया ऐलान

सौपा ज्ञापन:  बंदरो के आंतक से परेशान होकर वार्ड 2 की पार्षद कमलेश देवी, सपना गुप्ता, ममता देवी, डीके शर्मा, कुलदीप, मोनू, बीएन गर्ग, धमेंद्र, सुरेंद्र, बिमला देवी ने नपा चेयरमैन को ज्ञापन देकर बंदरो को पकडवाने की मांग की है।

पकडे जा रहे हैं बदंर: बंदर पकडने का कार्य जारी है। बंदर पकडने वाली एजेसी से बात की जाएगी। सेक्टरो में बंदर अगर ओर है तो उन्हे भी पकडवा दिया जाएगा।
प्रवीण छिकारा, नपा सचिव धारूहेडा–

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now