मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

मिशन अग्निवीर : अभ्यर्थियों की शारीरिक टेस्ट प्रक्रिया शुरू, रिपोर्टिंग टाइम प्रातः: 4 बजे : साकले

On: December 3, 2023 6:08 PM
Follow Us:

– रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में 17 दिसंबर तक होगा भर्ती रैली का आयोजन :
– भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर, युवा दलालों से रहें सावधान : आनंद साकले
रेवाड़ी: सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल आनंद सकले ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए रेवाड़ी सहित महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और भिवानी जिले के ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों को शारीरिक टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। भर्ती रैली का आयोजन राव तुला राम स्टेडियम, रेवाड़ी में आगामी 4 दिसंबर से 17 दिसंबर तक बीच किया जाएगा।

रिपोर्टिंग टाइम प्रातः: 4 बजे रहेगा, इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर या 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, कम से कम छह और अधिकतम 10 चिन उप करने होंगे, 9 फीट गड्ढे को पार करना होगा, जिग ज़ैग बैलेंस दिखाना होगा।
कर्नल साकले ने बताया कि सोमवार 4 दिसंबर को सतनाली, महेंद्रगढ़ व नारनौल तहसील के युवा रैली में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें  Haryana : आसमान ने गिरा पत्थर, निकल रही आग की लपटे

 

Rewari News: मानदेय को लेकर 5 को सडकों पर उतरेंगी आशाकार्यकर्ताइसी प्रकार मंगलवार 5 दिसंबर को अटेली व नांगल चौधरी तहसील, बुधवार 6 दिसंबर कोचरखी दादरी, कनीना, बाढड़़ा, बौंदकलां तहसील के युवा, गुरूवार 7 दिसंबर को तोशाम, सिवानी, दादरी, बाढड़़ा व बहल तहसील के युवा, शुक्रवार 8 दिसंबर को भिवानी व लौहारू के युवा, शनिवार 9 दिसंबर को बवानी खेड़ा, कोसली व बावल के युवा, सोमवार 11 दिसंबर को रेवाड़ी तहसील के युवा भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे।

AGNIPATH

श्री साकले ने बताया कि मंगलवार 12 दिसंबर को अगिनीवीर क्लर्क/स्टोर कीपर चरखी दादरी और भिवानी जिले की सभी तहसीलों के युवा शामिल होंगे। इसी प्रकार बुधवार 13 दिसंबर अग्निवीर क्लर्क/स्टोर की महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले की सभी तहसीलों के युवा, गुरूवार 14 दिसंबर को अग्निवीर टेक्निकल/ अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी जिले की सभी तहसीलों के युवा तथा शनिवार 16 दिसंबर को हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो अंबाला जोन सम्मिलित होंगे। जो युवा फिजिकल टेस्ट को पास करेंगे उन युवाओं का अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि सेना मे भर्ती निशुल्क हैं, यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि युवा दलालों से सावधान रहें।

यह भी पढ़ें  Haryana News: राजस्थान में ड्राई डे, हरियाणा बोर्डरों पर चोरी छीपे से बिक रही शराब

 साथ लाने होंगे ये दस्तावेज : कर्नल आनंद साकले
Col Anand Sakleसेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी भर्ती निदेशक कर्नल आनंद साकले ने बताया है कि उम्मीदवार अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं की मार्कशीट साथ में लेकर आएं और अग्निवीर सीएलके/एसकेटी और अग्निवीर टेक्निकल 10वीं और 12वीं की मार्कशीट लेकर आएं, मूल निवास स्थायी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र केवल नायब तहसीलदार/ तहसीलदार द्वारा ऑनलाइन जारी किया हुआ होना चाहिए। साथ में उम्मीदवारों को एफिडेविट (भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार), 20 रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और अविवाहित होने का प्रमाण पत्र लाना होगा,

यह भी पढ़ें  Haryana: सांसद सुनीता दुग्गल के काफिले को सिरसा में दिखाए काले झंडे

Rewari News: मानदेय को लेकर 5 को सडकों पर उतरेंगी आशाकार्यकर्ता

जिन उम्मीदवारों के पास टेक्निकल शिक्षा प्रमाण पत्र, एनसीसी और वैध खेलकूद प्रमाण पत्र हो तो उसे अपने साथ जरूर लेकर आएँ ढ्ढ जिन उम्मीदवारों के पिताजी सेवानिवृत्त या सेवारत हैं वे उम्मीदवार ‘रिलेशन शिप सर्टिफिकेट’ साथ लेकर भर्ती के लिए आएं। उम्मीदवारों को रैली मैदान के भीतर किसी भी मोबाइल की अनुमति नहीं है । प्रत्येक दौड़ के प्रथम उम्मीदवार को पुरस्कार दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रैली के दौरान किसी नशा व दवा का प्रयोग न करें। संदिग्ध अभ्यर्थी की जांच के लिए राव तुलाराम परिसर में ड्रग टेस्टिंग लैब की स्थापना की गई है ।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now