होली पर्व को लेकर सजे बाजार, पहुची रही रंग बिरंगी पिचकारी

On: March 13, 2022 9:09 AM
Follow Us:

राजस्थान व यूपी से आ रहा बाजारो में रंग​ बिरंगा गुलाल
रेवाडी: होली के त्योहार के चलते बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। बाजार भी सजने लगे है।
लोग जरूरी सामानों और रंग पिचकारी आदि की खरीदारी करने में जुट गए हैं। 17 मार्च को होलिका दहन और 18 को फाग मनाया जाएगा।
होली पार्क में कई वर्षों से होली का डांडा रोपने की परंपरा चली आ रही है। होली पर्व इस बार बच्चों की पिचकारी की मांग अधिक है। उनकी पसंद के अनुरूप विभिन्न कार्टून शेप में पिचकारियां आ रही है।

दुकानदार की ओर से दिल्ली से होली का सामान दुकानो पर सजाया हुआ है। हालांकि अभी बाजार में पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या कम है, लेकिन व्यापारियों को संभावना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है। इससे संभावना है कि बाजार में नई वैरायटी भी आ सकती है।

यूपी तथा राजस्थान से आता है सामान: बाजर में दुकानो पर गुलाल तथा हर्बल रंग भी सजा कर रखे हुए है। बाजार में हर्बल रंग उपलब्ध है तथा नींबू, सेव, अनार व अन्य फलों की खुशबू वाले रंग के कलर आए हुए हैं। यह कलर अधिक कीमत में भी है। दुकानदारो को कहना है बाजार मे इस बार रंग यूपी व राजस्थान से बनया हुआ लाया जा रहा है।

 

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now