मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Accident: हरियाणा के रेवाड़ी में बडा हादसा, कनीना के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लोढ़ा की दर्दनाक मौत

On: December 6, 2025 6:56 AM
Follow Us:
हरियाणा के रेवाड़ी में बडा हादसा, कनीना के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लोढा की दर्दनाक मौत

Accident: रेवाड़ी-धारूहेड़ा रोड पर बालाजी ऑटो मार्केट के पास बडा हादसा हो गया है। यहां पर तेज रफ्तार बस और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कनीना के पूर्व प्रधान और वर्तमान नगर पार्षद राजेंद्र सिंह लोढ़ा का निधन हो गया।  Accident

स्थानीय लोगों ने तुरंत मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर रेवाड़ी भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि स्कूल संचालक राजेंद्र लोढ़ा को गंभीर चोटें आई थीं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कार में सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें  Fraud: धारूहेडा के श्रमिक का एटीएम बदलकर 30 हजार की ठगी, तीन दिन में हुई दूसरी वारदात

 

बता दें कि राजेंद्र सिंह लोढ़ा कनीना नगर पालिका के पूर्व प्रधान और वर्तमान में पार्षद थे। वे नपा चेयरमैन रिम्पी लोढ़ा के ससुर भी थे। उनके पिता गणेशी लाल स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनके नाम से जीएल पब्लिक स्कूल संचालित होता है। लोढ़ा करीब तीन दशक से अधिक समय तक कनीना की राजनीति का अहम हिस्सा रहे।

 

शुरुआत में उनका झुकाव चौटाला परिवार की ओर रहा, लेकिन बाद में मतभेद बढ़ने पर उन्होंने इनेलो छोड़ बसपा का दामन थाम लिया। एक मामले में चौटाला सरकार के समय उन्हें भिवानी जेल भेजा गया था, लेकिन कनीना में हुए जबरदस्त विरोध के बाद उनकी रिहाई हुई।

यह भी पढ़ें  Rewari News: धारूहेड़ा में चालक को बंधक बनाकर मारपीट करने वाला 5वां आरोपी काबू

 

राजनीति का चर्चित चेहरा: बता दे कि 2000 के निकाय चुनावों के दौरान इसी राजनीतिक तनातनी के बीच कनीना नगर पालिका को भंग कर ग्राम पंचायत का दर्जा दे दिया गया था, जिसके विरुद्ध उन्होंने जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया। उन्होंने जाटूसाना विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के रूप में दो बार चुनाव लड़ा। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। यानि राजनीति मे उभरत हुए चेहरा था

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा और बाद में परिजनों को सौंप दिया। बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे की खबर गांव करीना पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई और पूरे क्षेत्र में दुःख का माहौल है।Accident

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now