मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Loot in Rewari: सब्जी बचने वाले दुकानदार से चाकू के नोक पर तीन हजार नकदी छीनी

On: January 25, 2022 9:07 AM
Follow Us:

रेवाड़ी: जिले में बदमाशों का कहर लगातार जारी है। एक बार फिर बदमाशो ने सब्जी बेचने वाले दुकानदार को करीब तीन हजार लूट लिया। पुलिस ने दो नामजद बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले ही स्नैचिंग के चक्कर में बदमाशों ने एक जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय का मर्डर भी कर दिया था। उससे 7 हजार रुपए की नकदी छीनी गई । बार बार हो रही लूटपाट से एक बार फिर पुलिस गश्त की पोल खोल दी है।

यह भी पढ़ें  Rewari: खो-खो प्रतियोगिता में नंदरामपुरबास स्कूल का जिला स्तर पर कब्जा

पुलिस के अनुसार सूमाखेड़ा निवासी अमृतलाल फिलहाल शहर के मोहल्ला सैनीपुरा कुतुबपुर में परिवार के साथ किराए पर रहता है। वह शहर में ही रेहड़ी पर सब्जी बेचता है। सोमवार की रात वह रेलवे कॉलोनी की तरफ से सब्जी बेचकर वापस अपने घर लौट रहा था।जीआरपी थाना से महज कुछ कदम आगे चलते ही डबल फाटक अंडरपास के किनारे दो युवक खड़े थे। दोनों युवकों ने अमृतलाल को रोक लिया और चाकू मारने की धमकी दी। धमकाते हुए युवकों ने उसकी जेब से 3 हजार रुपए लूट लिए। बदमाशों ने धमकी दी कि अगर शोर मचाया तो यही जान से मार देंगे।

यह भी पढ़ें  Bhupender Yadav : आत्मनिर्भर भारत और समृद्ध राजस्थान के लिए गहलोत सरकार को उखाड फैकने का किया आह्वान

वारदात के बाद दोनों बदमाश फरार हो गए। वहीं बुरी तरह घबराए अमृतलाल ने घर पहुंचकर पूरी बात बताई। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वालों में विकास नगर निवासी पवन व बंजरवाड़ा निवासी शिवा शामिल हैं। सिटी पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि शहर में लूटपाट, स्नैचिंग, चोरी की वारदात पिछले कुछ में बहुत ज्यादा बढ़ी हैं। दिनदहाड़े बदमाश लोगों को निशाना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें  Rewari News: एवरेस्ट सिनेमा के सामने भंडारे का आयोजन

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now