मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Loot: दुकानदार के साथ मारपीट कर 50 हजार नकदी, मोबाइल व सोने की चैन छीनी

On: November 25, 2021 9:01 AM
Follow Us:

कोसली: सुनील चौहान। जिले मे बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भय नही है। एक बार फिर बदमाश एक दुकानदार के साथ मारपीट करके 50 हजार नकदी, मोबाइल और सोने की चेन छीन ले गए। फिलहाल अभी बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस के अनुसार कोसली की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी लालाराम ने बस स्टैंड के पास ही मिठाई की दुकान की की हुई है। रात करीब साढ़े 9 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। उसके हाथ में एक थैला था। इस बीच बस स्टैंड के पास ही बदमाशों ने पीछे से पहले उसके सिर पर वार किया।
50 हजार रुपए, मोबाइल फोन और सोने की चेन ले गए बदमाश:
बदमाश दुकानदार के पास से करीब 50 हजार रुपए नकदी, उसका मोबाइल फोन और गले में पहनी हुई सोने की चेन तोड़कर ले गए। दुकानदार को सड़क पर लहूलुहान पड़ा देख किसी ने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद लालाराम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोसली थाना पुलिस ने लालाराम की शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे बदमाशों का पता लगाया जा सके। चूंकि पीड़ित लालाराम को पीछे से वार होने की वजह से कुछ पता नहीं चल पाया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही बदमाश सलाखों के पीछे होंगे।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now