HARYANAREWARIWEATHER

Weather Alert: सुबह-शाम हल्की ठंड, दोहपर चमचमा​ती धूप, जानिए कल कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा: पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। जिससे दिन-रात के तापमान में भी उतार-चढ़ाव हो रहा है। सुबह ही तेज धूप निकलती और दिन में तो धूप लोगो को छाया मे जाने के लिए मजबूर कर देती है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा व दिल्ली में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।दुबई सिंगापुर की तर्ज पर Haryana में बसेगे पांच शहर, जानिए क्या क्या होगी सुविधाएं

30 पहुंचा तापमान: शुक्रवार को दिन का तापमान 28.5 से बढ़कर 30.0 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 8.5 से बढ़कर 10.2 डिग्री दर्ज किया गया।

BJP
BJP List: हरियाणा भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची, देखें आपके जिले में किसको मिली कमान

जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में गर्मी की दस्तक सुनाई देने लगी है। फरवरी के शुरूआत से ही हरियाणा व दिल्ली में मौसम करवट लेने लगा है और ठंड का प्रभाव कम हो गया है। जलवायु परिवर्तन का असर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है।

Cash Limit : अब घर में रख सकेंगे सिर्फ इतना कैश, अन्यथा कभी भी Income Tax का पड सकता है छापा
सुबह सुबह धुंध की संभावना: हरियाणा व दिल्ली में केवल आंशिक बादलवाई देखने को मिलेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। हरियाणा के उत्तरी हिस्से में सुबह के घंटों के दौरान हल्की धुंध की संभावनाएं बन रही है।

 

Delhi Metro
Metro News: दिल्ली और हरियाणा के बीच बढेगी कनेक्टिविटी, कोरिडोर को मिली हरि झंडी

मौसम चक्र में आ रहा बदलाव : मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी फरवरी के केवल 10 ही दिन हुए हैं और अभी से धीरे-धीरे सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण होने लगा, जिसकी वजह से मौसम प्रणाली भी उत्तरी होने लगी है।

Cash Limit : अब घर में रख सकेंगे सिर्फ इतना कैश, अन्यथा कभी भी Income Tax का पड सकता है छापा
गेहूं के लिए बढ़ते तापमान घातक
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार लगातार बढ़ते तापमान की वजह से गेहूं के लिए समस्या है। 30 डिग्री से ज्यादा दिन का तापमान होने से गेहूं में पकाव संबंधी समस्या आ सकती है।

जल्दी परिपक्वता होगी और गेहूं में दाने जल्दी बनेंगे। इससे उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। हालांकि अभी तापमान की वजह से नुकसान की शिकायत नहीं है।

IMG 20250318 071812
Fire in Rewari: MPPL Dharuhera कंपनी में लगी भंयकर आग..Video

WhatsApp Group Join Now
Google News Join Now
Back to top button