Kosli News: गूगोढ स्कूल का शहीद एल.डी, लखपत सिंह के नाम किया नामकरण

On: April 4, 2023 6:31 PM
Follow Us:

विधायक लक्ष्मण सिंह ने रिबन काट कर किया नामकरण
कोसली: कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकारों ने वास्तव में शहीदों को उचित मान-सम्मान देने का कार्य किया है।Dharuhera: महेश्वरी मे अवैध शराब बेचता हुआ दबोचा

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव कोसली विस क्षेत्र के गांव गूगोढ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नामकरण शहीद एल.डी, लखपत सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय किए जाने के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्य अतिथि कोसली विधायक ने रिबन काटकर शहीद के नामकरण पर किए गए स्कूल व शिलापट्ट का उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजकों की ओर से श्री यादव को फूलमालाओं, पगड़ी व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

महावीर जयंती : पालकी पर निकले भगवान महावीर, जियो और जीने दो का उद्घोष
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि अहीरवाल विशेषकर कोसली विधानसभा क्षेत्र सैनिकों की खान है। भारत माता को जब-जब आवश्यकता पड़ी, इस क्षेत्र के जवानों ने सीने पर गोली खाकर देश की रक्षा की है।

 

वीर शहीदों की बदौलत ही हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकारों ने शहीदों को उचित मान-सम्मान देने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने गांव के स्कूलों का नामकरण शहीद के नाम पर करने का ऐतिहासिक फैसला लेकर शहीदों तथा उनके परिवारजनों का उचित सम्मान प्रदान किया है। इसके अलावा शहीद परिवारों को दी जाने वाली सहायता राशि में भी सरकार ने बढ़ोतरी की है। यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के गुणात्मक सुधार की दिशा में भी अनेकों योजनाएं क्रियान्वित की हुई है।MLA Kosli 1

जिससे सरकारी स्कूलों के परिणाम भी बेहद सराहनीय आ रहे हैं। अंतोदय के सिद्धांत पर चलते हुए सरकार सभी वर्गों के कल्याण की योजनाएं लागू कर आमजन को राहत प्रदान कर रही है।हरियाणा बना पहला प्रदेश, गाय खरीदने पर देगा 25 हजार सब्सिडी

ये रहे मौजूद: शहीद परिवार से उनकी धर्मपत्नी सुशीला देवी, पुत्र इंद्र सिंह, नाहड़ ब्लॉक समिति चेयरमैन दुष्यंत यादव, वाइस चेयरमैन मुकेश देवी, नीरज यादव सदस्य, नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह, नाहड़ बीईओ राजेन्द्र, जिला पार्षद जीवन हितैषी लाला, गुगोढ़ के सरपंच धर्मेन्द्र, पूर्व सरपंच उमेद सिंह, उदयभान डागर, मुकेश डागर, स्कूल प्रिंसिपल उर्मिला, बीडीपीओ अनिल कुमार, श्याम सिंह सरपंच भाकली, दुलीचंद, सुभाष सहित गणमान्य लोग एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now