मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Kosli crime: दुकानदार से नकदी, मोबाइल व सोने की चेन छीनने वाले पांच लूटेरे काबू

On: November 26, 2021 1:43 PM
Follow Us:

कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद
कोसली: सुनील चौहान। थाना कोसली पुलिस ने दुकानदार के साथ मारपीट करके नकदी, मोबाइल व सोने की चेन छीनकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान रेवाड़ी जिले के गाँव झाल निवासी गुलाब, कोसली के शिव कॉलोनी निवासी दीपक, गाँव ढोकिया निवासी रघु उर्फ रिंकू, गाँव सहारनवास निवासी बलवान उर्फ कैरा, कोसली निवासी अजय के रूप में हुई है।
कोसली की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी राम भगत उर्फ लालाराम ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बतलाया कि उसने भाकली (कोसली) बस स्टैण्ड पर मिठाई की दुकान की हुई है। बुधवार की शाम को दुकान बंद करके अपनी जेब में दुकान का कैश लेकर घर की और आ रहा था। जब मैं लोहिया की दुकान के सामने पहुंचा तो चार लड़के मोटरसाईकिल व स्कूटी पर सवार होकर आए जो अपने हाथ में डंडे लिए हुए थे। उन्होंने मुझे पीछे से डंडे मारे। डंडो की चोट से मैं लडखडाकर गिर गया। इसके बाद उन्होंने मेरी जेब में रखे 44500/- रूपए, मेरा मोबाइल फोन व मेरे गले सोने की चेन छीन ली और अपनी मोटरसाइकिल व स्कूटी पर भाग गए। उनमे से एक का नाम दीपक व दूसरे का नाम गुलाब कहकर पुकार रहे थे। पुलिस ने रामभगत की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों गुलाब, दीपक, रघु उर्फ रिंकू, बलवान उर्फ कैरा व अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल की मोटरसाईकिल व स्कूटी बरामद कर ली हैं। आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now