मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Kidnep: धारूहेडा के पूर्व पार्षद का हथियार के बल पर अपहरण : अधमरा कर बणी में फैेका, जानिए क्या था मामला

On: November 28, 2021 7:47 AM
Follow Us:

Kidnep:  हरिनगर के पूर्व पार्षद को सटटे की राशि दिलाने की आश्वस महंगा पड गया। बार बार कहने के बाजवूद राशि नही मिलने पर अरोपितों ने पूर्व पार्षद का हथियार के बल पर अपहरण कर दिया तथा उसके बाद बदमाश उसे गांव भगवानपुर की बणी में ले गए। वहां उसे लाठी-डंडों से मारपीट कर अधमरा करके मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार के हरीनगर निवासी वार्ड नंबर-14 के पूर्व पार्षद विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर के पास ही सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान एक नीले रंग की कार में सवार होकर 5 बदमाश आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाता, एक बदमाश ने पिस्टल निकाल उसकी कनपटी पर लगा दी और उसे अपनी गाड़ी में डाल लिया।

यह भी पढ़ें  Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024: महिलाओ की बल्ले बल्ले, अब हरियाणा सरकार घर बैठे दे रही लॉन

बणी ले जाकर की मारपीट: अपहरण करने के बाद आरोपितो ने गाड़ी को लॉक कर शीशे बंद कर लिए। उसके बाद बदमाश उन्हें भगवानपुर की बणी में ले गए। वहां लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट की। इतना ही नहीं पीट-पीट कर उसे अधमरा कर दिया। करीब 20 मिनट तक बदमाश उन्हें बुरी तरह पीटते रहे। उसके बाद अधमरा समझकर उसे छोड़कर फरार हो गए।

 

 

उसने किसी प्रकार धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मारपीट, अपहरण, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें  Haryana: अब इन लोगों को मुफ्त मिलेगे 30 गज के प्लाट, जानिए इसके लिए क्या करना होगा ?

पैसों का विवाद आया सामने: पृथम दृश्यता में पता चला है कि हरिनगर निवासी एक युवक के साथ अनिल का सटटे की राशि को लेकर विवाद था। पूर्व पार्षद पैसे दिलाने का गवाह बना था।

पुलिस ने पूर्व पार्षद की शिकायत पर भगवानपुर निवासी अनिल कुमार सहित 5 लोगों पर अ​पहरण, मारपीट , जान से मारने की धमकी व आमर्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपितों को लेकर दबीश दी जा रही है।
मनोज कुमार, थानाधिकारी, धारूहेडा

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now