Rewari crime: पत्नी को नही खिलाया चिकन तो दे दी जान

On: June 3, 2022 9:48 PM
Follow Us:

रेवाडी: घर में पति पत्नी के बीच विवाद तो होते ही रहते है। लेकिन रेवाडी में एक ऐसा विवाद सामने आता है कि पत्नी की खाने की इच्छा पूरी नही करने पर पत्नी ने जान ही दे दी।

Rewari crime: कोसली में अपहरण कर फिरोती मांगने वाले 24 धंटे में दबोचे-Best24news

ये था मामला: रेवाडी में शक्ति् नगर में रहे रहे पति द्वारा खाने के लिए चिकन नहीं लाने पर नेपाल निवासी एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति शहर में ही कार चालक है।

पुलिस के अनुसार नेपाल के जिला कैलाली के गुड़ बाजार निवासी करण सावंत अपनी पत्नी कल्पना के साथ मोहल्ला शक्ति नगर में रहते थे। कल्पना ने पति को खाने के लिए चिकन लाने के लिए कहा था।

नहीं मिला चिकन तो दे दी जान: करण चिकन लेने गया, लेकिन तब तक सभी दुकानें बंद हो चुकी थीं। चिकन नहीं मिलने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। रात को कल्पना ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now