मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

HTET का शेडयूल जारी, जानिए पूरी डिटेल्स

On: October 31, 2023 6:29 AM
Follow Us:

हरियाणा:हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा निदेशालय, सैकेण्डरी शिक्षा, हरियाणा के निर्देशानुसार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2023 (एचटेट) लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 2 व 3 दिसम्बर, 2023 (शनिवार-रविवार) को करवाया जा रहा है।

 

2 दिसंबर को लेवल-3 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक एवं 3 दिसम्बर को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक व लेवल-1 की परीक्षा सायं 3:00 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित करवाई जाएगी।Rewari: यूनिक नंबर से पुलिस रोकेगी अपराध, जानिए कैसे ?

 

इस प्रकार रहेगा आवेदन शुल्क :
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा हेतु अभ्यर्थी यदि एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 1000/-रूपये, दो लेवलों के लिए 1800/-रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 2400/-रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी प्रकार हरियाणा के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित तथा दिव्यांग अभ्यर्थी यदि एक लेवल के लिए आवेदन करता है तो उसे 500/-रूपये, दो लेवलों के लिए 900/-रूपये तथा तीनों लेवलों के लिए 1200/-रुपये शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें  Haryana crime: एक साल के मासूम की अपहरण के बाद हत्या, बाइपास पर बोरी में मिला शव

ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थी सूचना बुलेटिन में दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढक़र/समझकर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा शुल्क के सफलतापूर्वक जमा करने के बाद अभ्यर्थी पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट लेना सुनिश्चित कर लें। अभ्यर्थी अपने विवरण, फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठें का निशान, लेवल, विषय के चयन (लेवल 2 व 3), जाति वर्ग, दिव्यांग श्रेणी व गृह राज्य में 11 नवम्बर से 12 नवम्बर, 2023 तक ऑनलाइन संशोधन कर सकते हैं।

HTET EXAM

10 नवम्बर, 2023 उपरांत ऑनलाइन आवेदन तथा 12 नवम्बर, 2023 उपरांत विवरण सुधार की अनुमति नहीं होगी। इस सन्दर्भ में कोई भी प्रार्थना/प्रतिवेदन किसी भी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा।Rewari: बक्सी मार्केट Dharuhera का चोकीदार लापता

यदि 11 नवंबर, 2023 से 12 नवम्बर, 2023 तक संशोधन करते समय अभ्यर्थी अपनी जाति वर्ग में एस.सी. हरियाणा से अन्य जाति वर्ग या दिव्यांग श्रेणी हरियाणा से अन्य राज्य दिव्यांग श्रेणी में परिवर्तन करता है, तो उसे बकाया फीस के अंतर का भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें  Haryana News: उपभोक्ता फोरम की फटकार, बुजुर्ग के घर चालू किया बिजली कनेक्शन

इसके अतिरिक्त अगर अभ्यर्थी अपनी जाति वर्ग में अन्य राज्य जाति वर्ग से एस.सी. हरियाणा में परिवर्तन करता है या दिव्यांग श्रेणी अन्य राज्य से दिव्यांग श्रेणी हरियाणा राज्य में परिवर्तन करता है तो उसे जमा अतिरिक्त शुल्क वापिस देय नहीं होगा।

परीक्षा से सम्बन्धित सूचना बुलेटिन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक के माध्यम से 10 नवम्बर, 2023 (रात्रि 12:00 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

फैक्स, ईमेल, पत्र इत्यादि अन्य माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्र पर विचार नहीं किया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी एक पंजीकरण उपरान्त अन्य लेवल की परीक्षा देने का इच्छुक है, तो उसी पंजीकरण के अन्तर्गत ही दूसरे लेवल के लिए आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी नवीनतम अपडेट के लिए वेबसाइट www.bseh.org.in का नियमित तौर पर अवलोकन करते रहें ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण व अति-आवश्यक जानकारी/सूचना से वंचित न रह जाएं।HTET 1

यह भी पढ़ें  Haryana news: राशन डिपो को लेकर बडा फैसला, अब इन पर होगी कार्रवाई ?

आवेदक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बिना आवेदन प्रक्रिया तत्काल पूर्ण करें। यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन/पात्रता रद्द कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई उत्पन्न होती है तो हैल्पलाईन नम्बर 9358767113 व ई-मेल आई०डी० helpdeskhtet2023@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी चैट बॉक्स के माध्यम से भी हरियाणा पात्रता परीक्षा से सम्बन्धित सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now