मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

IMD Alert : अगले 80 घंटों में इन 9 जिलों में होगी भारी बारिश

On: January 21, 2023 5:43 PM
Follow Us:
Weather News: 13 जिलों में बारिश और तूफान का यलो अलर्ट

IMD Alert : पहाड़ों पर भारी बर्फबारी जारी है। धूमने जा रहे यात्री बर्फ का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ से आशय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने के कारण से वेदर का मिजाज बदला है। जिसका प्रभाव आने वाली 26 जनवरी तक देखने को मिलेगा।

उत्तर भारत को अगले एक सप्ताह तक कोल्ड वेव से रिलीफ मिलने वाली है। हालांकि, इस दौरान उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में वर्षा और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। वहीं, 23 और 24 जनवरी, 2023 को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हलकी ओलावृष्टि की भी आशंका बनी हुई है।Rewari News: योजनाओ के प्रति लोगो को किया जागरूक

यह भी पढ़ें  Rewari: दुकान पर आई युवती लापता, मची अफरा तफरी

इसके अतिरिक्त 23 से 26 जनवरी के मध्य पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी वर्षा होने के प्रबल आसार नजर आ रहे हैं। पहाड़ों की रानी शिमला सहित कुफरी, फागू, नारकंडा, खड़ा पत्थर, चौपाल में बर्फबारी का दौर जारी है।

IMD ने दी बारिश की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर में 22 जनवरी को ज्यादातर स्थानों पर कम वर्षा या भारी बर्फबारी हो सकती है। 23 और 24 जनवरी से ये एक्टिविटीज़ तेज हो सकती हैं। IMD की तरफ से दी गई सूचना के अनुसार, 22 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे हिमाचल प्रदेश में भीषण बर्फबारी होने की सम्भावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें  Haryana: 16 घंटे बाद SDRF ने निकाला शव, रेवाड़ी जोहड़ में डूब गया था युवक

जानिए दिल्ली के मौसम का हाल

देश की राजधानी दिल्ली में आज मतलब 21 जनवरी को कम से कम टेंपरेचर 10 डिग्री और अधिक से अधिक टेंपरेचर 23 डिग्री तक दर्ज किया गया है।.     IMD की मानें तो दिल्ली में सोमवार से वर्षा का सिलसिला जारी हो जाएगा। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में मद्धम वर्षा रहेगी, लेकिन, बुधवार और गुरुवार को ज़ोरदार वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now