Haryana: गर्मी ने तोड़ा 2 दशक पुराना रिकार्ड, सड़कों व बाजार में सन्नाटा

On: May 27, 2024 5:11 PM
Follow Us:

Haryana: औद्योगिक कस्बे में सोमवार को गर्मी को लेकर 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं।एक दिन पहले अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दोपहर के समय तेज धूप व लू के थपेड़े लोगों को खूब तपा रहे हैं।

Heat waves एक बार फिर चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। गर्मी के चलते सुबह से बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

दोपहर 12 बजे ही तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया। हालात ये हैं कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। प्रशासन भी ज्यादा से ज्यादा पानी पिलने की सलाह दे रहे है।

बता दें कि, बाहर निकलते ही कुछ देर में ही गर्मी असहनीय हो जाती है। गर्म लू तो ऐसे लगती है, जैसे आग की लपटें आ रही हो। लू से लोगोे का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है।HEAT WAVES

आजकल गर्मी के चलते रात का पारा भी 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ हैं। मौसम पर नजर रखने वाले विशेषज्ञ की मानें 20 साल बाद इतनी गर्मी हुई है। गर्मी के चलते लोगो को जीना मुहाल हो गया है।

 

फसल को काफी नुकसान

कई दिनों से रेवाड़ी की धरती तप रही है, गर्मी के चलते सब्जियों पर भी संकट छा गया है। इस समय टमाटर, घीया, तोरई व अन्य सब्जियां लगी है। लेकिन गर्मी के चलते अब झुलसने लगी हैं।

इस कारण सब्जियों का उत्पादन घट सकता है। एकदम से सब्जियां पकाव पर आ जाएंगी। इससे कुछ समय बाद भाव में तेजी और उत्पादन कम होने की भी संभावना है।

 

अभी ओर सताएगी भीषण गर्मी और लू

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, मौसम अभी शुष्क ही रहने की संभावना है। क्योंकि गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाएं चल रही है। जो सीधी सिंध, ब्लूचिस्तान और थार मरुस्थलीय जैसे क्षेत्रों से आगाज कर रही है। इसलिए अभी आने वाले कुछ दिन और भीषण गर्मी व लू सताएगी। लोगो को गर्मी के चलते घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now