मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

ऐसी क्या थी मजबूरी: हेड कांस्टेबल पत्नी की हत्या कर, खुद को लगाई फांसी

On: February 25, 2022 7:26 AM
Follow Us:

हरियाणा:  शिक्षित होने के बावजूद परिवारिक कलह करना पशुवृति के समान है। जिद और बहस के चलते ही एक परिवार मे पति व पत्नी ने इस कदर जान गंवा दी सुनने वालो की रूह कांप उठी। पति ने हेड कांस्टेबल पत्नी की सरकारी क्वार्टर में (Murder ) गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद फांसी  (Sucide) पर झूलकर जीवनलीला समाप्त कर ली।

साहित्यकार स्व. बाबू बालमुकुंद गुप्त की पैतृक हवेली में खुलेगा पुस्तकालय, हरियाणा के सीएम ने की घोषणा

सेक्टर 31 पुलिस लाइन परिसर में रहने वाली महिला हेड कांस्टेबल सरोज(33) और उसके पति धर्मेंद्र कुमार(36) के बीच चल रही पारिवारिक कलह दोनों के जीवन पर भारी पड़ गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दाेनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर दोनों मृतकों के परिजन फरीदाबाद पहुंच गए। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
Narnaul Jail Bribery Case: डिप्टी जेलर कुलदीप हुड्‌डा ने गुरुग्राम में किया सुसाइड: दो माह से था फरार

पति ने अपनी पत्नी के प्रति ऐसा कठोर कदम क्यों उठाया, इस बारे में दोनों के परिवार वाले कुछ बाेलने को तैयार नहीं थे। वह खुद इस बात को लेकर हैरान हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। तो भी साक्ष्य सामने आएंगे, उसी अनुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक मृतकों का 14 साल का एक बेटा भी है। वह भी साथ ही रहता था। लेकिन घटना के वक्त वह ट्यूशन पढ़ने चला गया था। वापस आने के बाद जब उसने अपने घर का दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक नहीं खुला। इसके बाद वह पड़ोस वाले के कमरें में जाकर सो गया। उसे अपने मां बाप की घटना की जानकारी बुधवार सुबह हुई।
Russia Ukraine war: यूक्रेन रूसी हमले में 137 यूक्रेनियो की गई जान, मची तबाई

यह भी पढ़ें  Haryana News: ?????? ??? ??? ????? ??? ?? ????????? ?? ??? ???????

faridabad murder

क्या था मामला:

रेवाड़ी के गांव बालधन निवासी महिला पुलिसकर्मी सरोज की शादी वर्ष 2005 में महेंद्रगढ़ के गांव नानकबास निवासी धर्मेंद्र कुमार के साथ हुई थी। एक साल बाद बेटा पैदा हुआ। वर्ष 2010 में सरोज हरियाणा पुलिस में भर्ती हुई। ट्रेनिंग करने के बाद उसकी पोस्टिंग फरीदाबाद में हो गयी। तब से वह यहां के विभिन्न थानों में तैनात रही। वर्ष 2018 में प्रमोट होकर हेड कांस्टेबल बन गयी थी। वर्तमान में वह महिला थाना एनआईटी में कार्यरत थी।

जबकि इसका पति धर्मेंद्र अपनी कैब चलाता था। दोनों पति पत्नी बेटे देव (14) के साथ पुलिस लाइन में बने सर्विस क्वार्टर के 60 नंबर मकान में रहते थे। सेक्टर 31 थाना प्रभारी बलवंत सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात करीब नाै बजे धर्मेंद्र ने बेटे को लाइन में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए भेज दिया। दोनों पति पत्नी अकेले थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ होगा। इसके बाद धर्मेंद्र ने महिला हेड कांस्टेबल पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और चुन्न्ी से फांसी लगाकर खुद भी झूल गया।

यह भी पढ़ें  Rewari Accident: NH 48 पर ट्राले ने लिए ब्रैक, बोलरो ठुकी, सीकर के चालक की मौत

Political News: सम्मान भत्ते को आय से जोड़कर किया भद्दा मजाक: अभय चौटाला
बेड पर पड़ी मिली थी मृतका, गले पर थे निशान

थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार सुबह करीब करीब आठ बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। सूचना पर जब पुलिस 60 नंबर क्वार्टर पर पहुंची ताे देखा कि महिला पुलिसकर्मी सरोज बेड पर पड़ी थी। उसके मुंह में टेप चिपका हुआ था और गले पर निशान पड़े थ। जबकि उसका पति धर्मेंद्र चुन्न्ी से लटका मिला था। मौके पर फाॅरेंसिक टीम बुलाकर मौका मुआयना कराया। सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

दरवाजा बंद होने के कारण बेटा पड़ोस में सो गया
पुलिस के मुताबिक सरोज का बेटा मंगलवार की रात करीब नौ बजे पुलिस लाइन में ही ट्यूशन पढ़ने गया था। रात करीब 11.30 बजे वापस घर आया तो अंदर से दरवाजा बंद मिला। उसने खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं। फिर उसने सोचा कि मां सो गयी होगी, इसलिए पड़ोसी के घर में जाकर सो गया। सुबह स्कूल जाने के लिए भी जब दोबारा घर पर पहुंचा तो भी दरवाजा अंदर से बंद था। कोई आवाज नहीं आ रही थी।

यह भी पढ़ें  Accident in Rewari: तेज रफ्तार बलेनो ने बाइक सवार दो युवको को कूचला

सुबह दूधिया के आने पर हुई घटना की जानकारी

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे दूधिया रोज की तरह दूध देने आया तो अंदर से गेट बंद मिला। उसने दरवाजा जोर जोर से खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी। इसके बाद उसने पड़ोसी को साथ लेकर पीछे के रास्ते सीढ़ी लगाकर खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर झांका तो पति धर्मेंद्र फांसी पर लटका मिला। फिर उसने पुलिस को सूचना दी।
Rapid firing: बदमाशों का कहर: धारूहेडा में बीकानेर मिष्टान भंडार पर रात को अंधाधुंध फायरिंग

बेटे से कहा था ठीक से पढ़ाई करके आना

पुलिस के मुताबिक पत्नी की हत्या करने वाला धर्मेंद्र कुमार रात करीब दस बजे बेटे को फोन कर कहा था कि ठीक से ट्यूशन पढ़कर आराम से आना। इसके बाद बेटा जब रात में करीब 11.30 बजे ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौटा तो दरवाजा बंद मिला। उसे भी किसी प्रकार का कोई शक नहीं हुआ। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह का कहना कि प्रथम दृष्टया पति के द्वारा ही पत्नी सरोज की हत्या करने के साक्ष्य मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही जानकारी हो पाएगी।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now