Haryana: महिला ने 25 दिन बाद तोडा दम, रेवाडी में झूले से गिरकर हुई थी घायल

jhula

हरियाणा: रेवाड़ी में करीब एक माह पहले 42 फीट उच्चे झूले की ट्रॉली टूटने से घायल हुई महिला ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में 2 बच्चे भी घायल हुए थे। थाना पुलिस ने मेला संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।हरियाणा सरकार मकान की मरम्मत के लिए दे रही हैं 80 हज़ार रुपए, जानिए कैसे ले इसका लाभ

 

बता दें कि रेवाड़ी शहर के जिला सचिवालय के पीछे हूडा मैदान में ट्रेड फेयर मेले में झूला लगा हुआ था। 12 फरवरी की रात मेले के दौरान झूला की एक ट्रॉली टूट कर गिर गई थी। हादसे के बाद मेले में अफरा तफरी मच गई तथा मेला संचालक वहां से फरार हो गया था। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

ट्रॉली गिरने की वजह से रेवाडी के मोहल्ला संघी का बास निवासी सीमा देवी (38), उसके बेटी मुस्कान (12) व भतीजी परिणिती (10) गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
PM Kisan Samman Nidhi: नहीं मिला 13वीं किस्त का पैसा तो यहां करे Call

महिला ने तोडा दम:

प्राइवेट अस्पताल में सीमा देवी का उपचार चल रहा था। शरीर में संक्रमण बढ़ने के कारण सीमा देवी को स्वजन ने शनिवार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर दो बाद उसने दम तोड दिया है।

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने महिला के पति सतीश कुमार की शिकायत पर रोहतक की श्याम कालोनी निवासी राजेश कुमार व नई दिल्ली जहांगीरपुर निवासी हिमांशु शर्मा के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया था। अभी महिला की मोत होने के बाद उसी मामले एक ओर धारा जोड दी गई है।