मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: कन्हैया मित्तल के रेवाड़ी कार्यक्रम में क्यों पहुंची पुलिस, मामला दर्ज होने पर भाजपा नेताओं ने कही ये बात

On: March 4, 2025 9:23 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित एक भजन कार्यक्रम को लेकर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। यह कार्यक्रम शनिवार रात को अनाज मंडी में श्याम श्री नगर सेवा ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें भजन गायक कन्हैया मित्तल ने प्रस्तुती दी।

हालांकि, आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान लाउड स्पीकर की आवाज़ तेज रखी, जिससे स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस ने आयोजकों से कार्यक्रम को बंद करने के लिए कहा क्योंकि उन्हें पहले ही नोटिस दिया गया था कि रात 10 बजे तक ही आवाज़ की अनुमति है। आयोजकों ने पुलिस की बातों को नजरअंदाज किया और कार्यक्रम जारी रखा। इससे परेशान होकर पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें  Haryana News: गुरूग्राम में रोड क्रोस करते समय नहीं होंगे हादसे, GMDA उठाने जा रही है ये बडा कदम

रेवाड़ी के एसपी डॉ. मयंक गुप्ता का कहना है कि कार्यक्रम के आयोजक न केवल रात 10 बजे के बाद आवाज़ बढ़ाते रहे, बल्कि उन्होंने बार-बार समझाने के बावजूद अपनी बात नहीं मानी।

इसलिए पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान कई भक्त रातभर भजन में झूमते रहे, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आयोजकों को गंभीरता से लेना पड़ा।

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक पाल्हावासिया ने बताया कि श्याम श्री नगर सेवा ग्रुप रेवाड़ी एक धार्मिक संगठन है। ये सभी लोग मिलकर विभिन्न स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कराते हैं। मामला दर्ज करना गल्त है। जल्द ही संगठन के लोग इसको लेकर एसपी से मिलेगें

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now